थाना – तोरवा, जिला – बिलासपुर (छत्तीसगढ़)
🔷 असामाजिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने 02 महिलाओं सहित 11 वारंटी गिरफ्तार
बिलासपुर। आगामी दुर्गा पूजा पर्व के दौरान शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा आपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्तियों द्वारा किसी भी प्रकार का उपद्रव किए जाने की आशंका को रोकने के उद्देश्य से तोरवा पुलिस द्वारा वारंटियों की धरपकड़ की गई। इस कार्रवाई में दिनांक 09.10.2026 को 02 स्थायी वारंटियों सहित कुल 11 वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।
🔹 गिरफ्तार वारंटियों के नाम एवं विवरण
1. मजीद खान, पिता स्व. रफीक खान, उम्र 48 वर्ष, निवासी पावर हाउस चौक, तोरवा — स्थायी वारंट एवं गिरफ्तारी वारंट।
2. कृष्ण कुमार यादव, पिता स्व. छेदूराम यादव, उम्र 32 वर्ष, निवासी देवरीखुर्द, तोरवा — स्थायी वारंट।
3. निखिल दुबे उर्फ शुभम दुबे, पिता बसंत दुबे, उम्र 21 वर्ष, निवासी देवरीखुर्द, तोरवा — गिरफ्तारी वारंट।
4. अनवर शेख उर्फ बच्चा कबाड़ी, पिता बब्बू शेख, उम्र 20 वर्ष, निवासी तोरवा — गिरफ्तारी वारंट।
5. विष्णु ध्रुव, पिता गणेशराम ध्रुव, उम्र 35 वर्ष, निवासी पंप हाउस के पास, तोरवा — 02 गिरफ्तारी वारंट।
6. सीबू सोनकर, पिता स्व. कुंजबिहारी, उम्र 28 वर्ष, निवासी देवरीखुर्द, तोरवा — गिरफ्तारी वारंट।
7. अभिषेक सोनकर, पिता विजय शंकर, उम्र 29 वर्ष, निवासी देवरीखुर्द, तोरवा — गिरफ्तारी वारंट।
8. सोनू उर्फ नाजीर खान, पिता नासीर खान, उम्र 22 वर्ष, निवासी सिरगिट्टी, बिलासपुर — गिरफ्तारी वारंट।
9. राहुल सोनकर, निवासी बुधवारी बाजार, आरपीएफ कॉलोनी, तोरवा, बिलासपुर — गिरफ्तारी वारंट।
10. कुमोदनी दुबे, पति बसंत दुबे, उम्र 45 वर्ष, निवासी देवरीखुर्द, तोरवा — गिरफ्तारी वारंट।
11. आशिनी ध्रुव, पति विष्णु ध्रुव, उम्र 25 वर्ष, निवासी काली मंदिर के पास, देवरीखुर्द, तोरवा — गिरफ्तारी वारंट।
🔹 कार्रवाई का संक्षिप्त विवरण
थाना तोरवा क्षेत्र में विभिन्न आपराधिक प्रकरणों में लंबे समय से फरार चल रहे वारंटियों के विरुद्ध न्यायालय से प्राप्त स्थायी वारंट एवं गिरफ्तारी वारंटों की तामिली के लिए विशेष कार्रवाई की गई।
दुर्गा पूजा पर्व के दौरान शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा असामाजिक तत्वों द्वारा उपद्रव की स्थिति निर्मित करने पर रोक लगाने के उद्देश्य से तोरवा पुलिस द्वारा वारंटियों की पतासाजी कर दिनांक 09 अक्टूबर 2026 को 02 स्थायी वारंटियों सहित कुल 11 वारंटियों को गिरफ्तार किया गया। सभी गिरफ्तार वारंटियों को आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के पश्चात न्यायालय में पेश किया गया।
तोरवा पुलिस द्वारा दुर्गा पूजा पर्व को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने तथा क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार निगरानी एवं वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
