थाना रतनपुर, जिला बिलासपुर (छत्तीसगढ़)
🔶
थाना रतनपुर पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि पप्पू निर्मलकर के मकान में कुछ व्यक्ति संदिग्ध परिस्थितियों में एकत्रित होकर आपत्तिजनक गतिविधियों में संलिप्त हैं। सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक निलेश पाण्डेय के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा मौके पर रेड कार्रवाई की गई।
कार्रवाई के दौरान मौके पर राकेश लोनिया, रवि कुमार प्रजापति, प्रतीक सिंह ठाकुर, अर्जुन कुम्हार, राजकुमार प्रजापति एवं अजय दुबे उपस्थित मिले, अजय दुबे मौके से फरार हो गया शेष 5 व्यक्तियों के विरुद्ध भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 170 के तहत पृथक-पृथक प्रतिबंधात्मक कार्रवाई कर उन्हें जेल भेजा गया।
🔶 कार्रवाई किए गए व्यक्तियों के नाम
*राकेश लोनिया, पिता कीर्तिका लोनिया, उम्र 38 वर्ष, निवासी गांधीनगर, रतनपुर।
*रवि कुमार प्रजापति, पिता गरीबा प्रजापति, उम्र 28 वर्ष, निवासी महामायापारा, रतनपुर।
*प्रतीक सिंह ठाकुर, पिता स्व. ओमकार सिंह, उम्र 40 वर्ष, निवासी भेड़ीमुड़ा, रतनपुर।
*अर्जुन कुम्हार, पिता स्व. बुधराम, उम्र 36 वर्ष, निवासी चैतमा, थाना पाली, जिला कोरबा।
*राजकुमार प्रजापति, पिता इतवार राम, उम्र 34 वर्ष, निवासी हरदीबाजार, थाना के पीछे, जिला कोरबा।
🚔 अपराध एवं असामाजिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने हेतु रतनपुर पुलिस सतत सक्रिय है।
