थाना कोटा जिला बिलासपुर
पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री रजनेश सिंह के द्वारा चोरी के आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी करने निर्देशित किए जाने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्रीमती मधुलिका सिंह एवं अनुविभागीय पुलिस अधिकारी श्रीमती नूपुर उपाध्याय के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी कोटा प्र.उप निरीक्षक दिलीप साहू के नेतृत्व में थाना कोटा पुलिस ने पूर्व में चोरी के प्रकरण के फरार आरोपिया को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की।
दिनांक 11.08.2026 को प्रार्थी राजकुमार पिता मुरारी लाल गोयल निवासी रतनपुर थाना रतनपुर थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 10.08.2026 को बाकीघाट कोटा में स्थित गोयल क्रेशर उद्योग में अज्ञात आरोपियों के द्वारा रात्रि में 01 नग जैपलेट, 01 नग रोलर, 01 नग क्रेशर का साप्ट,01 नग जाली का साप्ट, 01 नग जाली, 01 टाइगर प्लेट, 02 जाली कवरिंग, 01 साइट प्लेट, एवं छोटे सामान कुल कीमती 50000 रुपये को चोरी कर ले गए है कि रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 649/2026 धारा 331(4), 305(ए), 317,3(5) बी.एन.एस. पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। जिस पर पूर्व में 03 आरोपियों पर तत्काल कार्यवाही कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया था । प्रकरण में 02 आरोपी लगातार फरार थे । जिस पर दिनांक 09.10.2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त होने पर रेड कार्यवाही कर फरार आरोपी (01.) संजू शिकारी पिता भरत लाल उम्र 20 वर्ष (02.) झोल्टू उर्फ राहुल शिकारी पिता तुलसी राम शिकारी उम्र 23 वर्ष साकिनान सोनवानी तालाब के पास कोटा को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड की कार्यवाही की जावेगी।
उक्त सम्पूर्ण कार्रवाई में थाना प्रभारी प्र उप निरीक्षक दिलीप साहू, सउनि शिव कुमार साहू, आरक्षक 1356 संजय श्याम, आरक्षक 192 धर्मेंद्र साहू का सराहनीय योगदान रहा।
