थाना रतनपुर जिला बिलासपुर
🔹
दिलेश्वर बंजारे पिता मंगल बंजारे उम्र 49 साल निवासी गोसाईपारा रतनपुर थाना रतनपुर जिला बिलासपुर छ.ग.।
श्रीमान उमनि एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जिला बिलासपुर श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.) के द्वारा जिले में नशे के कारोबारियों पर लगातार कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है। जिसके परिपालन में श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदया (ग्रामीण) श्रीमती मधुलिका सिंह एवं श्रीमान अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) कोटा श्रीमती नूपुर उपाध्याय के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी रतनपुर निरीक्षक निलेश पाण्डेय के नेतृत्व में अवैध रूप से शराब, गॉजा व अन्य नशीली दवाओं की बिक्री करने वालों पर लगातार कार्यवाही की जा रही है, इसी कड़ी में दिनाँक 08/10/2026 को मुखबीर सूचना पर गोसाईपारा रतनपुर में रेड कार्यवाही कर आरोपी दिलेश्वर बंजारे के कब्जे से 20 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती 4000 रूपये को जप्त कर आरोपी पर आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।
उक्त कार्यवाही में वर्तमान थाना प्रभारी रतनपुर निरीक्षक निलेश पाण्डेय, प्रशिक्षु उपनिरी. अनिल सिंह, प्र.आर. कौशल राम खॅुटे, आर. धनराज कुम्भकार, देवानंद चंद्राकर का विशेष योगदान रहा।
