बिलासपुर। महाराज अग्रसेन जी की जयंती के उपलक्ष्य में आज अग्रसेन चौक स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर सादर नमन किया गया। इस अवसर पर महाराज अग्रसेन जी के आदर्शों का स्मरण करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया।
महाराज अग्रसेन जी का जीवन समाज में समानता, सेवा, सहयोग और सद्भ भाव का प्रेरणादायी प्रतीक है। उन्होंने समाज को एकता, परस्पर सहयोग और जनकल्याण का संदेश दिया। उनके विचार और सिद्धांत आज भी प्रासंगिक हैं तथा समाज को एकजुट होकर प्रगति के पथ पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं।
महाराज अग्रसेन जी के आदर्शों को आत्मसात कर समाज में भाईचारा, सामाजिक समरसता और सेवा भावना को मजबूत करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। उनकी शिक्षाएं सदैव समाज का मार्गदर्शन करती रहेंगी।
