बिलासपुर। माँ भगवती की भक्ति और आराधना से सराबोर भव्य माँ का जागरण 12 अक्टूबर 2026, सोमवार को बिलासपुर के व्यापार विहार में आयोजित किया जाएगा। युवा समिति व्यापार विहार, बिलासपुर के तत्वावधान में होने वाले इस धार्मिक आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है।
जागरण में सुप्रसिद्ध भजन गायिका शहनाज़ अख्तर अपनी सुमधुर भजनों की प्रस्तुति देंगी। माँ के जयकारों, भक्ति संगीत और आध्यात्मिक वातावरण के बीच श्रद्धालु माँ भगवती की आराधना करेंगे।
आयोजन स्थल बड़ी पार्किंग, व्यापार विहार के अंदर, बिलासपुर निर्धारित किया गया है। कार्यक्रम रात्रि 8 बजे से प्रारंभ होगा। आयोजक युवा समिति व्यापार विहार ने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर माँ भगवती का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की है।
