सेवा संकल्प अभियान के तहत सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी बिलासपुर शिक्षा प्रकोष्ठ के द्वारा उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन भारतीय जनता पार्टी कार्यालय करबला रोड में दिनांक 13 अक्टूबर को शाम 3:30 किया गया है इसमें बिलासपुर विधानसभा, तखतपुर विधानसभा, तथा बिल्हा विधानसभा से उत्कृष्ट शिक्षकों का शाल श्रीफल तथा मोमेंटो एवं सर्टिफिकेट के द्वारा सम्मान किया जाएगा इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय अमर अग्रवाल जी कार्यक्रम की अध्यक्षता माननीय धरम लाल कौशिक जी, विशिष्ट अतिथि माननीय धरम जीत सिंह जी, नगर निगम की महापौर श्रीमती पूजा विधानी, प्रदेश संयोजक शिक्षा प्रकोष्ठ कांति लाल जैन, जिला शिक्षा अधिकारी संदीप पांडे जी, संभाग प्रभारी शिक्षा प्रकोष्ठ जयकुमार मिश्रा, भाजपा जिला अध्यक्ष दीपक सिंह ठाकुर, जिला संयोजक शिक्षा प्रकोष्ठ राजेश मिश्रा जी, किशोर राय नगर निगम प्रकोष्ठ के प्रांत संयोजक विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे यह जानकारी सहसंयोजक शिक्षा प्रकोष्ठ श्री विद्यानंद साहू ने दी/
