*थाना – तारबाहर, जिला – बिलासपुर (छ.ग.)*
*अप. क्र 359/2026 धारा 296 351(3) 115(2) 119(1) 3(5) बीएनएस 25 27 आर्म्स एक्ट*
—————————————————-
नाम आरोपी- *1. भूपेश सिंह लोनिया उर्फ राजा पिता गुलाब सिंह लोनिया उम्र 20 साल सा. तारबाहर मस्जिद के पीछे थाना तारबाहर बिलासपुर छ.ग.*
—————————————————-
⏩⏩⏩विवरण – मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी मोहन साहू उर्फ राहुल पिता द्वारिका प्रसाद साहू उम्र 22 साल सा. डीपूपारा ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 11.10.2026 के रात्रि राजू किराना दुकान सामान लेने गया था उसी समय उक्त आरोपी शराब पीने के लिये पैसा की मांग करने लगा नही देने पर गाली गलौज कर मारपीट करने लगा की रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है विवेचना के दौरान आरोपी को घेराबंदी कर उसके कब्जे से 01 नग धारदार चाकू जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया है एवं नवरात्रि में शांति भंग करने वाले एक अन्य आरोपी राजकुमार घृतलहरे पिता बुलंगा घृतलहरे तारबाहर के विरूद्ध धारा 170 बीएनएस के तहत गिरफ्तार कर माननीय सिटी मजिस्ट्रेट के न्यायालय में पेश किया गया है।
