अचानक मार अभ्यारण्य क्षेत्र में स्थित शिवतराई आश्रित ग्राम नकटा बांधा के प्राथमिक विद्यालय में अध्ययन रत मेधावी आदिवासी छात्र छात्राओं को समाजिक संस्था सेवा एक नई पहल व ब्रह्माकुमारीज ने संयुक्त रूप से मैडल पहना कर सम्मानित किया ,,,,,,,,
इस अवसर पर शहर के दान दाताओं यथा आर्ट ऑफ लिविंग परिवार के वरिष्ठ साधक इंदर गुरबानी , युवा उद्योग पति सोनू पाहुजा , महेश सिस्टम से अरुण चौधरी , सुनील तोलानी , रेणु मूंदड़ा, दीपिका , प्रियंका , सरोज अग्रवाल, रेणु गौतम और डिवाइन मिलन ग्रुप द्वारा प्रदत्त खेल कूद सामग्री , चॉकलेट बिस्किट मिष्ठान , चरण पादुकाएं , स्टेशनरी , आंगन बाड़ी के बच्चों के लिए नए नए खेल खिलौने , उनके बैठने हेतु दरियां , उपयुक्त कपड़े , उपस्थित ग्रामीणों हेतु दैनिक आवश्यकता की अनेकानेक वस्तुएं , बर्तन , साड़ियां , फल फ्रूट आदि वितरित किए,,,,
इस कार्यक्रम की संयोजन कर्ता रेखा आहुजा ने अपने प्रेषित संबोधन मे कहा कि उत्तम स्वास्थ्य व शैक्षणिक जागरूकता हमारी संस्था का प्रथम लक्ष्य है जिन्हें प्राप्त करने हेतु विगत 10 वर्षों में हमने 100 से अधिक गांवों और पहुंच विहीन क्षेत्रों में अपनी उपस्थित दे ग्रामीण पालक गण को प्रोत्साहित व प्रेरित करने का निरंतर प्रयास किया है और करते रहे हैं ,,,,,,
इस अवसर पर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के मुख्य सेवाकेंद्र से आगत अतिथि स्वाति दीदी ,संतोषी दीदी,आरती दीदी,वसुधा दीदी द्वारा उपस्थित नौनिहालों के बीच आगामी सर्दियों की आहट देखते हुए समय पूर्व गरम कपड़ों स्वेटर आदि का वितरण कर बच्चों बूढ़ों और युवाओं को व्यवहारिक खेल के माध्यम से ईश्वरीय ज्ञान व ध्यान से अवगत करा सहज जीवन शैली आत्म सात करने की प्रेरणा दी,,,,
कार्यक्रम में पधारे विशिष्ट समाज सेवी व लायन इंटरनेशनल कोआर्डिनेटर कमल छाबड़ा जी ने अपने उदबोधन में आयोजन को सराहते हुए भविष्य में भी ऐसे आयोजनों में अपनी सहभागिता के प्रति वचनबद्धता प्रकट कर कार्यक्रम संयोजन कर्ता रेखा आहुजा , सेवा एक नई पहल के उपस्थित सदस्यों सिम्मी अरोरा , रेशु जेठमलानी , हंगर फ्री बिलासपुर के वरिष्ठ सदस्य महेंद्र माखीजा , कोटा क्षेत्र के उत्कृष्ट शिक्षक नारायण नायक , समस्त शालेय स्टॉफ व शिक्षक गण तथा कार्यक्रम समन्वयक सतराम जेठमलानी के प्रति आभार व्यक्त किया
