– समस्त ऑटो एवं टैक्सी चालक QR कोड स्कैन कर अपने वाहन का डिजिटल पंजीकरण अवश्य कराएँ। प्रत्येक पंजीकृत वाहन को डिजिटल पहचान हेतु यूनिक आईडी एवं QR कोड प्रदान किया जाएगा।
– शत-प्रतिशत पंजीकरण का लक्ष्य: जिले में संचालित डीजल, पेट्रोल, बैटरी/इलेक्ट्रिक ऑटो एवं टैक्सी कारों का पंजीकरण सुनिश्चित करना।
– जनभागीदारी आवश्यक: प्रबुद्ध नागरिक, नागरिक एवं सामाजिक संगठन, युवा एवं छात्र संगठन, पुलिस सहयोगी इकाइयाँ, ऑटो डीलर एजेंसियाँ तथा पूर्व-पंजीकृत चालक अभियान में सक्रिय सहयोग दें।
– तकनीकी सहायता प्रदान करें: डिजिटल प्रक्रिया में असहज चालकों को QR कोड के माध्यम से पंजीकरण कराने में मदद करें।
– उद्देश्य: ऑटो एवं टैक्सी यात्रियों को विश्वसनीय, भरोसेमंद एवं सुरक्षित आवागमन उपलब्ध कराने में योगदान देना।
आपका सहयोग – हर वाहन की डिजिटल पहचान, सुरक्षित सफर की दिशा में महत्वपूर्ण कदम।
