हिंदू सनातन संस्कृति को जीवित रखते हुए माता रानी के नवरात्रि में हास्य हर्बल योग ओरिजनल क्लब के द्वारा आज कंपनी गार्डन में गरबा एवं डांडिया का आयोजन किया गया।जिसमें क्लब के सभी सदस्यों ने बहुत ही उत्साह के साथ माता के गीतों पर गरबा कर डांडिया डांस किया। सर्वप्रथम कार्यक्रम का शुभारंभ माता के चित्र पर माल्यार्पण करके गुरूद्वारे के भाईसाहब अमर रुपानी द्वारा अम्बे माता की आरती की गई। तत्पश्चात सभी सदस्यों द्वारा भजनों पर गरबा करके प्रसाद वितरण किया गया।इस अवसर पर क्लब के अध्यक्ष दयाराम लालवानी,लोमस साहू,नरेश गहनी,अमर कुमार रुपानी,महेंद्र यादव,गौरी गुप्ता, सरिता गुप्ता, पुष्पा टेकचंदानी,अशोक टेकचंदानी,रामू डोडवानी,डॉ.प्रकाश नथानी, प्रकाश लालवानी,शत्रुघ्न जैसवानी,सीता अंचल,ज्योति पांडे,ज्योति कुर्रे,विनय चंद्रा,मुस्कान राजपूत,दौलतराम चौधरी,श्रीचंद बड़वानी,सहित हास्य हर्बल योग ओरिजनल क्लब के सभी सदस्य उपस्थित थे।
