बिलासपुर जिला अध्यक्ष व नेहरू युवा केंद्र , युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के सदस्य हीरानंद जयसिंह , कोषाध्यक्ष आशीष अग्रवाल एवं कैट पदाधिकारियों ने उपस्थित होकर अपनी सेवाएं दीं। इस धार्मिक और सामाजिक सरोकार के कार्यक्रम में कैट और आलू-प्याज-लहसुन एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने मिलकर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया।
भंडारे में आलू, प्याज, लहसुन एसोसिएशन के अध्यक्ष गोपाल प्रसाद अग्रवाल, पवन वाधवानी, गोपाल सिंघानिया और कैट व आलू, प्याज, लहसुन एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष आशीष अग्रवाल , आलू प्याज एसोसिएशन के सदस्यों एवं व्यापार विहार के व्यापारियों ने सक्रिय रूप से सेवा कार्य संभाला। इस दौरान कैट के जिलाध्यक्ष हीरानंद जयसिंह ने व्यापार विहार आलू-प्याज एसोसिएशन के सेवा कार्यों की जमकर सराहना की और कहा कि व्यापारिक गतिविधियों के साथ-साथ ऐसे सामाजिक व धार्मिक आयोजन समाज में समरसता और भाईचारा बढ़ाते हैं।
आयोजन के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की कतारें देखने को मिलीं, जहां सभी के लिए सुचारू रूप से शुद्ध और स्वादिष्ट भोजन (प्रसाद) की व्यवस्था की गई थी। एसोसिएशन के अध्यक्ष गोपाल प्रसाद अग्रवाल ने भंडारे को सफल बनाने के लिए सभी व्यापारियों और सेवादारों का आभार व्यक्त किया।
