
-महामंडलेश्वर स्वामी हंसराम जी महाराज ने दिया सनातन धर्म का संदेशभीलवाड़ा। शारदीय नवरात्रा महोत्सव पर माँ ईच्छापुर्णी दुर्गा माता मन्दिर में शनिवार को हरि शेवा उदासीन आश्रम सनातन मन्दिर के महामंडलेश्वर स्वामी हंसराम जी उदासीन महाराज का सत्संग-कीर्तन कार्यक्रम श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक उल्लास के साथ संपन्न हुआ। मंदिर के मीडिया प्रभारी पंकज आडवाणी ने बताया कि महामंडलेश्वर स्वामी हंसराम जी महाराज ने नवरात्रा सत्संग का अर्थ समझाया, कार्यक्रम में महामंडलेश्वर स्वामी हंसराम जी महाराज के सानिध्य में भक्तों ने सत्संग का लाभ लिया और भजन-कीर्तन के माध्यम से मां भगवती का गुणगान किया। कार्यक्रम के दौरान मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर रहा। श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव के साथ सत्संग में भाग लिया और धार्मिक विचारों का श्रवण किया। सत्संग एवं कीर्तन के माध्यम से सनातन धर्म की परंपराओं, आध्यात्मिक चेतना और ईश्वर भक्ति का संदेश दिया गया। भक्तों को धर्म, संस्कार और भक्ति के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा मिली। आयोजन ने श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक शांति और भक्ति भाव से जुड़ने का अवसर प्रदान किया। इस दौरान पारो माता, संत मायाराम जी, संत ईशानराम जी, संत सुयज्ञ राम जी, बालक मिहिर सहित जय माँ परिवार के सभी सदस्य उपस्थित थे।
