
बिलासपुर:बिलासपुर के उसलापुर स्थित क्लब रॉयल पार्क (अलका एवेन्यू) में आयोजित भव्य ‘शक्ति नवरात्रि गरबा’ महोत्सव में अतिथि के रूप में बिलासपुर कैट (CAIT) के जिला अध्यक्ष हीरानंद जयसिंह अपनी धर्मपत्नी निकिता जयसिंह के साथ शामिल हुए। AJ मीडिया एंड एंटरटेनमेंट द्वारा आयोजित यह तीन दिवसीय (14, 15 एवं 16 अक्टूबर 2026) महोत्सव माँ आदिशक्ति की आराधना, भक्ति, संगीत और गरबा के उल्लास के साथ संपन्न हुआ।कार्यक्रम के दौरान जिला अध्यक्ष हीरानंद जयसिंह और उनकी पत्नी ने कार्यक्रम में विशेष रूप से पधारे श्रद्धेय सिंधी संत साईं लाल दास जी के दर्शन किए और उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके साथ ही उन्होंने कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण और मशहूर बॉलीवुड कॉमेडी किंग राजपाल यादव से भी आत्मीय मुलाकात की।इस अवसर पर हीरानंद जयसिंह ने महोत्सव के शानदार और अनुशासित प्रबंधन की सराहना की। उन्होंने आयोजन समिति के प्रमुख सदस्यों—अमित संतवानी , उत्पल सेनगुप्ता, गोविंद शर्मा (गौर), राकेश सिंह परिहार, महफूज खान और अनुज श्रीवास्तव सहित पूरी टीम को इस भव्य और सफल आयोजन के लिए बधाई व शुभकामनाएं दीं।महोत्सव में बड़ी संख्या में शहरवासी गरबा और डांडिया की धुनों पर थिरकते नजर आए, जिससे पूरा माहौल उत्सव के रंग में सराबोर रहा।
