
विधायक मोतीलाल साहू सहित जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों और श्रद्धालुओं ने की शिरकत रायपुर :- महावीर नगर, 16 अक्टूबर 2026। महावीर नगर स्थित साई सिमरन वेलफेयर सोसायटी में शुक्रवार को माता रानी की महाआरती, भंडारा एवं गरबा उत्सव का आयोजन बड़े ही धूमधाम और भक्तिमय वातावरण में किया गया। इस धार्मिक आयोजन में श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और माता रानी के चरणों में शीश नवाकर सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।कार्यक्रम में मुख्य रूप से ग्रामीण विधानसभा के विधायक मोतीलाल साहू उपस्थित रहे। उनके साथ भाजपा कार्यकर्ता रविंद्र सिंह ठाकुर, पार्षद विनय निर्मलकर, तोशन साहू, नहेरु चंद्राकार सहित अनेक गणमान्य नागरिकों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।इस अवसर पर सोसायटी अध्यक्ष सन्नी होरा के साथ योगेश चाडक, इंद्रपाल सिंह गांधी, राजेश सोनी, संजय नागर, मोनू आहूजा, दीपक चिचड़, सुरेश कुमार, कमल राजवानी एवं सुनील कश्यप सहित सोसायटी के सदस्य मौजूद रहे।माता रानी की महाआरती के पश्चात श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का आयोजन किया गया। वहीं गरबा उत्सव में महिला मंडल एवं युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। भक्ति संगीत और गरबा की धुनों पर श्रद्धालु झूमते नजर आए। पूरे आयोजन के दौरान भक्तिमय माहौल बना रहा।साई सिमरन वेलफेयर सोसायटी द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम ने धार्मिक आस्था, सामाजिक एकता और आपसी भाईचारे का संदेश दिया। महिला मंडल, युवा सदस्यों एवं सोसायटी के सदस्यों की सहभागिता से आयोजन उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।माता रानी की भक्ति, सेवा और सामाजिक समरसता के रंग में रंगा महावीर नगर।
