
शहडोल संभाग। नवरात्रि के पावन अवसर पर ग्राम पंचायत जमुई में नवदुर्गा उत्सव समिति द्वारा मां दुर्गा की भव्य झांकी सजाई गई है। आकर्षक डेकोरेशन और मनमोहक साज-सज्जा से सुसज्जित माता का दरबार श्रद्धालुओं के बीच विशेष आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। मां दुर्गा के दर्शन और भव्य सजावट को देखने के लिए शहडोल संभाग के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं।नवरात्रि के नौ दिनों तक यहां भक्तिमय माहौल बना रहता है। समिति द्वारा विधि-विधान के साथ मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की जाती है। साथ ही नौ दिनों तक भंडारे का आयोजन कर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया जाता है। माता के जयकारों और भक्ति गीतों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो जाता है।नवदुर्गा उत्सव समिति के इस आयोजन में श्रद्धालुओं की आस्था, सेवा और धार्मिक उत्साह देखने को मिल रहा है। भव्य सजावट के साथ पूजा-पाठ और भंडारे की परंपरा क्षेत्र में धार्मिक सद्भाव और सामाजिक एकता का संदेश दे रही है।मां दुर्गा के दर्शन के लिए उमड़ रहे श्रद्धालु, जमुई में नवरात्रि का उत्साह चरम पर।
