
2026गरबा, नृत्य प्रतियोगिता एवं मनोरंजक खेलों के साथ महिलाओं ने उत्साहपूर्वक लिया भागबिलासपुर। मातृशक्ति सेवा मंडल बिलासपुर की ओर से दिनांक 18 अक्टूबर 2026, रविवार को होटल सफरान, पुराना बस स्टैंड रोड में भव्य गरबा महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सभी बहनों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और गरबा नृत्य के माध्यम से उत्साह एवं उमंग के साथ इस आयोजन को यादगार बनाया।कार्यक्रम के दौरान गरबा नृत्य के साथ महिलाओं के मनोरंजन के लिए विभिन्न खेलों का भी आयोजन किया गया। मनोरंजक खेल प्रतियोगिता में प्रथम स्थान श्रीमती अन्नपूर्णा शर्मा, द्वितीय स्थान श्रीमती अंजलि निषाद तथा तृतीय स्थान श्रीमती ममता जी ने प्राप्त किया।गरबा महोत्सव में ग्रुप डांस प्रतियोगिता भी आयोजित की गई, जिसमें अन्नपूर्णा डांस ग्रुप ने प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं गरबा क्वीन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान रेखा राजगीर, द्वितीय स्थान शिवानी वैष्णव तथा तृतीय स्थान आकांक्षा तिवारी ने प्राप्त किया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती पुनीता डेहरिया जी तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में श्रीमती डॉ. शोभा त्रिपाठी जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम का सफल आयोजन मातृशक्ति सेवा मंडल की संस्थापिका श्रीमती संगीता तिवारी एवं सहयोगी आमना राजगीर के नेतृत्व और सहभागिता से संपन्न हुआ।कार्यक्रम के समापन अवसर पर संस्थापिका श्रीमती संगीता तिवारी ने उपस्थित सभी बहनों के प्रति आभार व्यक्त किया तथा मातृशक्ति सेवा मंडल के उद्देश्यों से सभी को अवगत कराया। उन्होंने कहा कि मातृशक्ति सेवा मंडल का उद्देश्य केवल महिलाओं को एक मंच पर जोड़ना, मनोरंजन करना और आपसी मेल-मिलाप बढ़ाना ही नहीं है, बल्कि समाज सेवा के क्षेत्र में भी निरंतर योग�
