
बिलासपुर। नवरात्रि पर्व के समापन और दशहरे के दूसरे दिन बिलासपुर नगर में दुर्गा प्रतिमाओं एवं झांकियों के विसर्जन के अवसर पर मां दुर्गा मित्र मंडल द्वारा स्वागत एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समिति पिछले चार वर्षों से लगातार इस परंपरा का निर्वहन कर रही है। इस वर्ष भी समिति ने विसर्जन में शामिल विभिन्न दुर्गा उत्सव समितियों के अध्यक्षों, वरिष्ठजनों और पत्रकारों का स्वागत-सत्कार कर उन्हें सम्मानित किया।इस अवसर पर मां दुर्गा मित्र मंडल द्वारा विशेष स्टॉल लगाया गया, जहां विसर्जन के लिए निकलने वाली दुर्गा उत्सव समितियों के पदाधिकारियों का माता की चुनरी ओढ़ाकर और प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मान किया गया। आयोजन का उद्देश्य दुर्गा उत्सव समितियों के सदस्यों के योगदान की सराहना करना और आपसी प्रेम, सद्भाव एवं भाईचारे की भावना को मजबूत करना रहा

।कार्यक्रम रात 9 बजे से प्रारंभ होकर सुबह तक चलता रहा। इस दौरान विसर्जन में शामिल होने वाले विभिन्न समितियों के सदस्यों का आत्मीय स्वागत किया गया। समिति की इस पहल से आयोजन में शामिल लोगों में उत्साह देखने को मिला।कार्यक्रम को सफल बनाने में मां दुर्गा मित्र मंडल, बिलासपुर के सभी सदस्यों का विशेष योगदान रहा। आयोजन में प्रमुख रूप से आकाश कछुआ, निक्की कश्यप, नितेश कुमार खरगोशिया, गोपाल कश्यप, समीर महानंद सहित अन्य सदस्यों का सहयोग रहा।मां दुर्गा मित्र मंडल द्वारा लगातार चौथे वर्ष आयोजित यह स्वागत एवं सम्मान कार्यक्रम नवरात्रि उत्सव के दौरान सेवा, सम्मान और सामाजिक सदभाव की भावना को आगे बढ़ाने का एक प्रयास रहा
