
बिलासपुर। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय, ओम् शान्ति सरोवर, उसलापुर में नवरात्रि के अंतिम दिन एवं दशहरे के पावन अवसर पर चैतन्य देवियों की दिव्य झांकी और रावण दहन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। चैतन्य देवियों की मनमोहक झांकी में मां लक्ष्मी, मां सरस्वती, मां दुर्गा, मां काली, आदि गौरी सहित विभिन्न देवी स्वरूपों में ब्रह्माकुमारी बहनें राजयोग साधना में लीन विराजमान रहीं। वहीं बाल रूप में वैष्णो देवी तथा श्रीराम, सीता और लक्ष्मण की झांकी के साथ बाल हनुमान का स्वरूप भी विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। दिव्य एवं आकर्षक झांकी ने उपस्थित श्रद्धालुओं का मन मोह लिया।कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष बहन डॉ. माधवी वस्त्रकार जी, भ्राता पी.एन. खत्री जी सेवानिवृत्त रेलवे अधिकारी, एसईसीएल के पूर्व अधिकारी भ्राता अंजन डे जी सहित अनेक प्रतिष्ठित अतिथि एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर मां जगदम्बा की आरती एवं श्रीराम जी की आरती की। इसके पश्चात रावण के पुतले का दहन किया गया, जो बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है।दशहरे का आध्यात्मिक रहस्य बताते हुए ब्रह्माकुमारी ओम् शान्ति सरोवर की मुख्य संचालिका बी.के. छाया दीदी ने कहा कि दशहरा केवल रावण के पुतले को जलाने का पर्व नहीं है, बल्कि अपने अंदर छिपे दस विकारों और कमजोरियों पर विजय प्राप्त करने का संदेश देता है। काम, क्रोध, मोह, लोभ, अहंकार, ईर्ष्या, द्वेष, आलस्य, अलबेलापन तथा अन्य नकारात्मक संस्कार हमारे जीवन की शांति और सुख को समाप्त करते हैं।ये विकार मनुष्यों को दानव बना रहे है। आवश्कता है हम इन आंतरिक शत्रु को पहचान, ईश्वरीय ज्ञान व योगबल द्वारा इन पर विजय प्राप्त करे और मानव जीवन का उपदेश्य है पवित्र बनना। पतित पावन, परमात्मा राम की यथार्थ याद ही से हम पावन बन सकते है। अपने मन की बुराइयों पर विजय प्राप्त करना ही सच्ची विजयादशमी और सच्चा दशहरा है।इस अवसर पर सभी को ब्रह्माकुमारी छाया दीदी के द्वारा विजय तिलक लगाकर यह शुभकामना दी गई कि प्रत्येक व्यक्ति अपने अंदर की कमजोरियों पर सदा विजयी रहे और अपने जीवन में पवित्रता, प्रेम, शांति एवं श्रेष्ठ गुणों को धारण करे। सभी ने बुराई पर अच्छाई की विजय के इस पर्व को आध्यात्मिक संकल्प के साथ मनाने का संदेश ग्रहण किया।ईश्वरीय सेवा में बी के छाया दीदी ब्रह्माकुमारी ओम शांति सरोवर उसलापुर बिलासपुर
