
समाज से फिल्म देखने की अपीलदेश के सबसे बड़े व्यापारिक संगठन कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) बिलासपुर के जिला अध्यक्ष एवं नेहरू युवा केंद्र युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के सदस्य हीरानंद जयसिंह ने हाल ही में रिलीज हुई पहली सिंधी हॉरर फिल्म ‘खबर नाहे’ की जमकर सराहना की है। फिल्म देखने के बाद उन्होंने इसे सिंधी सिनेमा के लिए एक ऐतिहासिक और गौरवपूर्ण कदम बताया।हीरानंद जयसिंह ने फिल्म की तारीफ करते हुए कहा, “यह एक बेहद शानदार मूवी है, जिसकी पटकथा (स्क्रिप्ट) बहुत मजबूत और बांधकर रखने वाली है। फिल्म के निर्माता मुकेश रूपेला, मनसुखानी फिल्म्स की पूरी टीम और सभी कलाकारों (स्टार कास्ट) ने बेहतरीन काम किया है। पहली बार सिंधी भाषा में इस तरह का साहसिक और मनोरंजक प्रयोग देखने को मिला है, जो काबिलेतारीफ है।”उन्होंने आगे कहा कि यह फिल्म न केवल मनोरंजन करती है, बल्कि सिंधी संस्कृति और भाषा को बड़े पर्दे पर बढ़ावा देने का एक बेहतरीन प्रयास है। उन्होंने सिंधी समाज के सभी वर्गों—बुजुर्गों, युवाओं और बच्चों से अपील की है कि वे परिवार सहित सिनेमाघरों में जाकर इस फिल्म को जरूर देखें और क्षेत्रीय सिनेमा का हौसला बढ़ाएं।जिला अध्यक्ष ने ‘खबर नाहे’ की पूरी टीम, निर्माता-निर्देशक और सभी कलाकारों को इस शानदार प्रस्तुति के लिए बधाई दी और फिल्म की सफलता के लिए अपनी शुभकामनाएं प्रेषित कीं।हीरानंद जयसिंह जिला अध्यक्ष कैट (CAIT), बिलासपुर एवं नेहरू युवा केंद्र , युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के सदस्य 9827108951
