
दिवाली की खरीदारी के साथ महिला उद्यमियों को मिला अपने उत्पाद प्रदर्शित करने का मंचबिलासपुर। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने, उनके हुनर को प्रोत्साहित करने और स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से लायंस क्लब सम्मान द्वारा आयोजित दो दिवसीय ‘सृजन एग्जीबिशन’ का शुभारंभ 24 अक्टूबर को शहर के व्यापार विहार स्थित दीवांन जी होटल में किया गया। नवरात्रि के समापन और दीपावली के आगमन के बीच आयोजित इस प्रदर्शनी में विभिन्न शहरों से आई महिलाओं ने अपने आकर्षक उत्पादों के स्टॉल लगाए हैं। प्रदर्शनी 24 एवं 25 अक्टूबर तक आयोजित की गई।कार्यक्रम का शुभारंभ दोपहर 12 बजे भगवान गणेश की प्रतिमा पर पुष्पमाला अर्पित कर एवं दीप प्रज्वलित करके किया गया। उद्घाटन समारोह में नगर निगम की महापौर पूजा विधानी, भाजपा महिला नेत्री हर्षिता पांडे तथा लायंस क्लब के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन बाली सहित अन्य अतिथि उपस्थित रहे। संस्था के सदस्यों ने अतिथियों का पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत किया। इस दौरान लायंस क्लब सम्मान द्वारा किए जा रहे सेवा कार्यों और सामाजिक गतिविधियों की जानकारी भी दी गई।सात वर्षों से महिलाओं को मिल रहा प्रोत्साहनलायंस क्लब सम्मान द्वारा पिछले सात वर्षों से सृजन एग्जीबिशन का आयोजन शहर के विभिन्न होटलों और भवनों में किया जा रहा है। संस्था का उद्देश्य महिलाओं को अपने हुनर और व्यवसाय को आगे बढ़ाने के लिए मंच उपलब्ध कराना है। इसके माध्यम से महिला उद्यमियों को अपने उत्पादों का प्रचार-प्रसार करने और अधिक से अधिक ग्राहकों तक पहुंचने का अवसर मिलता है।संस्था की सदस्य कंचन श्रीवास्तव ने ‘हमर संगवारी’ से चर्चा करते हुए बताया कि इस बार प्रदर्शनी में विभिन्न शहरों से आई महिलाओं के लगभग 11 स्टॉल लगाए गए हैं। इनमें रेडीमेड कपड़े, कॉस्मेटिक सामग्री, फैंसी ज्वेलरी, भगवान लड्डू गोपाल सहित अन्य देवी-देवताओं के सुंदर वस्त्र एवं आभूषण, दीपावली पर घर सजाने के लिए आकर्षक सजावटी सामान तथा घर पर तैयार किए गए स्वादिष्ट व्यंजनों और अन्य उत्पादों के स्टॉल शामिल हैं।दीपावली की खरीदारी के लिए एक ही जगह अनेक विकल्पदीपावली को ध्यान में रखते हुए प्रदर्शनी में घर की सजावट से लेकर पूजा-पाठ और व्यक्तिगत उपयोग की वस्तुओं तक कई तरह के उत्पाद उपलब्ध कराए गए हैं। इससे ग्राहकों को एक ही स्थान पर अपनी पसंद और जरूरत के अनुसार विभिन्न वस्तुएं देखने और खरीदने का अवसर मिल रहा है।संस्था कि अध्यक्ष ने बताया कि ऐसे आयोजनों के माध्यम से स्थानीय उत्पादों और महिला उद्यमियों को प्रोत्साहन मिलता है। महिलाएं अपने घर से तैयार किए गए उत्पादों को बाजार तक पहुंचा सकती हैं और अपनी पहचान बना सकती हैं। वहीं, ग्राहकों को भी विभिन्न प्रकार के सामान एक ही छत के नीचे देखने का अवसर मिलता है।महिला उद्यमिता को आगे बढ़ाने पर जोरउद्घाटन समारोह में महापौर पूजा विधानी, हर्षिता पांडे और लायन बाली ने अपने विचार व्यक्त करते हुए महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए ऐसे आयोजनों को महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि महिलाओं को जब अपने उत्पादों और प्रतिभा को प्रदर्शित करने के लिए उचित मंच मिलता है, तो उनका आत्मविश्वास बढ़ता है और उन्हें व्यवसाय के नए अवसर प्राप्त होते हैं। ऐसे आयोजन महिलाओं के साथ-साथ उनके परिवारों के आर्थिक सशक्तीकरण में भी सहायक बन सकते हैं।कार्यक्रम के अंत में लायंस क्लब सम्मान की ओर से अतिथियों का स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मान किया गया। आयोजन को सफल बनाने में क्लब के सभी सदस्यों का विशेष सहयोग रहा।जिसमें में प्रमुख है, गुंजन सिंह अध्यक्ष रंजना भारती जोन चेयरपर्सनकंचन श्रीवास्तव सचिव प्रतिभा पांडे कोषाध्यक्ष, विम्मी ताम्रकार अनीता झा चंद्रावती देवांगन रितु साहू संगीता तिवारी नेहा दोधवार भगवती यादव प्रतिभा अग्रवाल अनीता पटेल संध्या मोदी सुमन शुक्ला का सहयोग रहाइस आयोजन को कवर करने के लिए ‘हमर संगवारी’ के संपादक विजय दुसेजा भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। सृजन एग्जीबिशन के माध्यम से लायंस क्लब सम्मान ने एक बार फिर महिला प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने और स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने की दिशा में अपनी पहल को आगे बढ़ाया
