
23 साल के विक्रांत ने एक ही बैच की 20 महिला कांस्टेबल को शादी के नाम पर लूटा, 24 लाख की ठगी*
*नई दिल्ली।* दिल्ली पुलिस की वर्दी पहनने वाली महिला कांस्टेबल ही एक शातिर ठग के जाल में फंस गईं। दिल्ली पुलिस की मध्य जिला साइबर सेल ने 23 साल के विक्रांत तोमर को बुराड़ी से गिरफ्तार किया है।*क्या है पूरा मामला?*आरोपी विक्रांत तोमर पर करोल बाग थाने में तैनात एक महिला कांस्टेबल से शादी का झांसा देकर 24 लाख रुपये ठगने का आरोप है। महिला की शिकायत पर जांच शुरू हुई तो पुलिस के होश उड़ गए – इस ठग के जाल में 1-2 नहीं, करीब 20 महिला कांस्टेबल फंस चुकी हैं। सभी एक ही बैच की हैं।*कैसे फंसाता था?*1. इंस्टाग्राम पर खुद को अमीर बिजनेसमैन दिखाता था2. किराए पर 8 घंटे के लिए लग्जरी कार लेता था, उसी कार में अलग-अलग महिलाओं को घुमाता था3. लग्जरी होटल, महंगी कॉफी, रईसी की रील बनाकर भेजता था4. शादी का भरोसा देकर कभी निवेश में ज्यादा रिटर्न, कभी बिजनेस का बहाना बनाकर पैसे ऐंठता था5. एक महिला से लिया पैसा, दूसरी को घुमाने में उड़ा देता थापीड़िता ने बताया कि विक्रांत ने पहले स्पोर्ट्स कोटे से भर्ती का गाइडेंस मांगा, फिर व्हाट्सएप पर दोस्ती बढ़ाई और खुद को क्रिकेट जगत की हस्ती बताया। ज्यादा रिटर्न का लालच देकर 12 लाख का पर्सनल लोन तक लेवा दिया और http://1x.com बेटिंग ऐप के खातों में 8 लाख ट्रांसफर करा दिए।*सबसे चौंकाने वाला खुलासा*आरोपी की लिव-इन पार्टनर खुद दिल्ली पुलिस में महिला कांस्टेबल है। उसी की बैचमेट्स की जानकारी निकालकर वह टारगेट तय करता था।पुलिस के मुताबिक विक्रांत जयपर पहले से ही मायापुरी, हरिनगर, इंद्रपुरी समेत 5 FIR दर्ज हैं। वह जून में ही जेल से जमानत पर बाहर आया था। कई पीड़िताओं ने नौकरी और बदनामी के डर से अभी तक शिकायत नहीं की है।
