
।बिलासपुर। पूर्व मंत्री बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल परिवारिक कारणों से छत्तीसगढ़ से बाहर रहेंगे फलस्वरूप उन्होंने जिला जीपीएम में आयोजित राज्योत्सव कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एवं बिलासपुर में विशिष्ट अतिथि के रूप में सम्मलित नहीं हो पाने के फलस्वरूप उन्होंने आग्रह पूर्वक अपना नाम आमंत्रण पत्र में शामिल नहीं करने को कहा है। उक्त जानकारी भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष दीपक सिंह ठाकुर ने दी।
