
बिलासपुर :- श्री झूलेलाल मंदिर सिंधु अमरधाम आश्रम चक्कर भाटा में मंदिर का 50 वां स्थापना दिवस संत सांई लालदास जी के सानिध्य में हर्षोंउल्लास के साथ भक्तों के संग मनाया जाएगाआयोजन समिति के अनुसार, मेले में विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों, सत्संग, प्रवचन और भक्ति आयोजनों के माध्यम से श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक लाभ प्राप्त होगा। इस अवसर पर देवपुरी दरबार से अम्मा मीरा देवी जी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगी और भक्तों को आशीर्वचन एवं मार्गदर्शन प्रदान करेंगी।कार्यक्रम के दौरान नागपुर से संत दामोदर दास प्रभु जी द्वारा भक्ति एवं सदाचार का संदेश दिया जाएगा। वहीं संत श्री साईं लालदास जी की अमृतवाणी पर प्रवचन एवं सत्संग का आयोजन भी होगा।आयोजन समिति ने बताया कि मंदिर स्थापना दिवस मेला केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि आध्यात्मिकता, भक्ति, सेवा और सामाजिक सदभाव का संगम है। समिति ने सभी धर्मप्रेमियों एवं श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस पावन महोत्सव में सहभागी बनने की अपील की है।आयोजन समिति ने कहा कि इस धार्मिक आयोजन का उद्देश्य समाज में आध्यात्मिक चेतना, आपसी प्रेम, सदभाव और सेवा भावना को मजबूत करना है।इस पूरे आयोजन को सफल बनाने में बाबा गुरुमुख दास सेवा समिति श्री झूलेलाल महिला सेवा सखी ग्रुप के सभी सदस्य जन लगे हुए हैं
