
बिलासपुर। दीपावली का त्योहार नजदीक आते ही शहर में पटाखा बाजार की रौनक बढ़ने लगी है। मेडिकल कॉलेज के पीछे रेनू रोड स्थित प्रस्तावित पटाखा बाजार में 136 दुकानों को तैयार किया जा रहा है। अब दुकानें सजने लगी हैं और 3 नवंबर तक सभी दुकानें पूरी तरह तैयार होकर ग्राहकों के स्वागत के लिए उपलब्ध हो जाएंगी।पटाखा संगठन के संरक्षक भागचंद पंजवानी ने जानकारी देते हुए बताया कि इस वर्ष पटाखा बाजार में ग्राहकों की पसंद और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए अलग-अलग वैरायटी के पटाखे उपलब्ध कराए जा रहे हैं। बच्चों से लेकर बड़ों तक के लिए आकर्षक आतिशबाजी की व्यवस्था की गई है। इस बार उच्च गुणवत्ता वाले पटाखों के साथ कम प्रदूषण फैलाने वाले ग्रीन पटाखों को भी प्राथमिकता दी गई है।उन्होंने बताया कि बाजार में उचित और वाजिब दरों पर पटाखे उपलब्ध रहेंगे,

ताकि आम ग्राहकों को अपनी पसंद के पटाखे खरीदने में किसी प्रकार की परेशानी न हो। एक ही स्थान पर विभिन्न प्रकार की वैरायटी, बेहतर गुणवत्ता और उचित कीमतों पर पटाखे मिलने से लोगों को खरीदारी में सुविधा होगी।भागचंद पंजवानी ने शहरवासियों से अपील की कि वे एक बार मेडिकल कॉलेज के पीछे रेनू रोड स्थित पटाखा बाजार जरूर पहुंचें और अपनी पसंद के पटाखों की खरीदारी करें।विशेष आकर्षण: ओम पटाखा दुकान नंबर 2 एवं 3 पर भी विभिन्न प्रकार के उच्च गुणवत्ता वाले पटाखे उपलब्ध रहेंगे।स्थान: मेडिकल कॉलेज के पीछे, रेनू रोड, बिलासपुर।
