
थाना सकरी जिला बिलासपुर दिनांक 02-11-2026अपराध क्रमांक –1005/2026 धारा– 74 बीएनएस, 7,8 पाक्सो एक्ट
आरोपी को विविधत गिरफतार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गयाआरोपी का नाम – विजय ध्रुव पिता प्रकाश ध्रुव उम्र 20 वर्ष साकिन काटीखार उस्लापुर थाना सकरी जिला बिलासपुर छग विवरण – दिनांक 01-11-2026 को प्रार्थिया थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज करायी कि गांव का रहने वाला विजय मरावी आए दिन प्रार्थिया की नाबालिग लडकी को छेडछाड करता था जब भी प्रार्थिया की लडकी स्कूल जाती थी तो विजय मरावी उसके हाथ को पकड़ कर खीच देता, कभी चुन्नी को खिचता था तथा अनाप सनाप बोलता है परन्तु पडोसी होने के कारण कुछ दिन में ठीक हो जायेगा सोचकर कुछ नहीं बोलती थी दिनांक 30 10.2026 को प्रार्थिया की लडकी सुबह 900 बजे स्कूल जा रही थी उस्लापुर जय स्तभ के पास पहुंची थी तभी विजय मरावी प्रार्थिया की लड़की को स्कूल मत जाओ कहकर हाथ व चुनरी को पकडकर खींचकर छेडखानी करने लगा । प्रार्थिया की रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर वरिष्ठ अधिकारियो को अवगत कराया गया । मामले की गंभीरता एवं महिला संबधी अपराध को देखते हुए श्रीमान उमनि एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री रजनेश सिंह द्वारा आरोपी को तत्काल गिरफतार करने निर्देशित किया गया, जिसके परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री पंकज कुमार पटेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक (सिविल लाईन) श्री परमेश्वर तिलकवार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सकरी निरीक्षक संजय सिंदे नेतृत्व में थाना सकरी पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी विजय ध्रुव पिता प्रकाश ध्रुव उम्र 20 वर्ष साकिन काटीखार उस्लापुर थाना सकरी जिला बिलासपुर को तत्काल पकडा गया। आरोपी को विधिवत गिरफतार कर माननीय न्यायलय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। उक्त कार्यवाही में थाना सकरी पुलिस की महत्वपूर्ण भूमिका रही ।
