
🔹🔹🚨 🚨 थाना रतनपुर जिला बिलासपुर 🚨 🚨🔹
आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर भेजा जेल। गिरफ्तार आरोपी – 1. ज्योतिष कुमार साहू पिता सालिकराम साहू उम्र 21 वर्ष निवासी मोहतराई थाना रतनपुर जिला बिलासपुर छ.ग., श्रीमान उमनि एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जिला बिलासपुर श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.) के द्वारा जिले में नशे के कारोबारियों पर लगातार कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है। जिसके परिपालन में श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदया (ग्रामीण) श्रीमती मधुलिका सिंह एवं श्रीमान अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) कोटा श्रीमती नूपुर उपाध्याय के मार्गदर्शन व थाना प्रभारी निलेश पाण्डेय के नेतृत्व में शराब कोचियों के विरूद्ध रेड कार्यवाही करने दिनाँक 01/11/2026 को टीम रवाना हुइ थी, तभी मुखबीर से सुचना मिला कि ग्राम रानीगांव शराब भठ्ठी की ओर एक व्यक्ति भारी मात्रा में अपने मोटरसायकल में देशी शराब लेकर जा रहा है कि सुचना पर पुलिस टीम द्वारा ग्राम खंडोबा मंदिर के पास मेनरोड में घेराबंदी रेड कार्यवाही कर आरोपी ज्योतिष कुमार साहू निवासी कोष्ठापारा मोहतराई थाना रतनपुर के कब्जे से 40 पाव देशी प्लेन शराब कुल 7.2 लीटर कीमती 3200 रूपये व परिवहन में प्रयुक्त मोटर सायकल को जप्त कर उक्त व्यक्ति के विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निलेश पाण्डेय, प्र.आर. सउनि नीलाकर सेठ, आरक्षक आकाश डोंगरे, देवानंद चंद्राकर का विशेष योगदान रहा।
