
रायपुर/बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के राज्यपाल महामहिम श्री रमेन डेका से आज राजभवन (लोक भवन), रायपुर में बिलासपुर की प्रमुख सामाजिक एवं पर्यावरण संरक्षण संस्था प्रकृति पुकारे वेलफेयर फाउंडेशन की संस्थापिका श्रीमती नीरजा सक्सेना ने सौजन्य भेंट की।इस शिष्टाचार मुलाकात के दौरान पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक जागरूकता तथा जलकुंभी के नवाचारपूर्ण उपयोग को लेकर सार्थक चर्चा हुई। विशेष रूप से जलकुंभी से उपयोगी उत्पाद तैयार करने और उसके रेशों से वस्त्र निर्माण की संभावनाओं पर विचार-विमर्श किया गया।श्रीमती सक्सेना ने संस्था द्वारा बिलासपुर क्षेत्र में किए जा रहे विभिन्न सामाजिक सेवा कार्यों, पर्यावरण संरक्षण के प्रयासों तथा जनजागरूकता गतिविधियों की जानकारी राज्यपाल को दी। उन्होंने बताया कि जलकुंभी जैसी समस्या मानी जाने वाली वनस्पति का उपयोगी संसाधन के रूप में विकास किया जा सकता है। इसके रेशों से वस्त्र निर्माण जैसे प्रयोग पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ नए रोजगार और स्वरोजगार की संभावनाएं भी विकसित कर सकते हैं।राज्यपाल के साथ हुई इस मुलाकात में पर्यावरण के प्रति सामाजिक जिम्मेदारी, प्राकृतिक संसाधनों के बेहतर उपयोग और समाज की सहभागिता से सकारात्मक बदलाव लाने जैसे विषयों पर भी चर्चा हुई।इस अवसर पर डॉ. मनीष सक्सेना विशेष रूप से उपस्थित रहे।यह मुलाकात बिलासपुर में पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों को नई पहचान दिलाने की दिशा में महत्वपूर्ण रही।
