
बिलासपुर। दीपावली के पावन पर्व पर बिलासपुर नगर के विधायक एवं पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल ने समस्त शहरवासियों को दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कामना की कि दीपों का यह पावन उत्सव हर परिवार के जीवन में सुख, समृद्धि, शांति और खुशहाली लेकर आए।अमर अग्रवाल ने दीपावली का पर्व अपने परिवार के साथ हर्षोल्लास एवं आत्मीयता के साथ मनाया। इस अवसर पर परिवार के साथ बिताए गए खुशनुमा पल, दीपों की रोशनी और उत्सव का उल्लास देखने को मिला।उन्होंने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि दीपावली केवल दीप जलाने का पर्व नहीं, बल्कि जीवन से अंधकार दूर कर प्रेम, सद्भावना और सकारात्मकता का प्रकाश फैलाने का अवसर भी है।उन्होंने सभी शहरवासियों के जीवन में सुख-समृद्धि और खुशहाली का प्रकाश सदैव बना रहने की कामना करते हुए दीपावली की मंगलमय शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
