
बिलासपुर। धनतेरस के पावन पर्व पर बिलासपुर के प्रमुख व्यापारिक क्षेत्रों सराफा बाजार एवं गोल बाजार में उत्साह और रौनक का माहौल देखने को मिला। इस शुभ अवसर पर बिलासपुर नगर के पूर्व विधायक शेलेष पांडे जनप्रतिनिधियों ने बाजार पहुंचकर व्यापारी बंधुओं से आत्मीय मुलाकात की और उन्हें धनतेरस एवं दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।इस दौरान सराफा बाजार और गोल बाजार के विभिन्न प्रतिष्ठानों में पहुंचकर व्यापारियों का हालचाल जाना तथा उनके साथ पर्व की खुशियां साझा कीं। जनप्रतिनिधियों के बाजार पहुंचने पर व्यापारियों ने भी उनका आत्मीय स्वागत किया। पूरे बाजार में उत्साह, उमंग और आपसी सौहार्द का वातावरण नजर आया।इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष एवं उपनेता प्रतिपक्ष सहित सम्मानीय पार्षद साथी और अन्य गणमान्य जनप्रतिनिधि एवं सहयोगी उपस्थित रहे। सभी ने व्यापारियों के साथ मिलकर धनतेरस के इस शुभ अवसर को खास बनाया।धनतेरस के अवसर पर बाजारों में उमड़ी ग्राहकों की भीड़ और व्यापारियों के चेहरों पर दिखी खुशी ने त्योहार की रौनक को और बढ़ा दिया। जनप्रतिनिधियों ने सभी व्यापारियों के व्यापार में उत्तरोत्तर वृद्धि, सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।इस तरह धनतेरस के अवसर पर सराफा बाजार और गोल बाजार में हुआ यह आत्मीय मिलन व्यापारियों एवं जनप्रतिनिधियों के बीच आपसी जुड़ाव और भाईचारे का सुंदर उदाहरण बना।
