
बिलासपुर। शहर के टिकरापारा में विगत दिवस आयोजित काली पूजा के पावन धार्मिक आयोजन में बिलासपुर, विधानसभा क्षेत्र के विधायक अमर अग्रवाल शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने मां काली के दरबार में पहुंचकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और माता रानी के चरणों में शीश नवाकर समस्त प्रदेश एवं बिलासपुरवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और मंगलमय जीवन की कामना की।धार्मिक वातावरण और भक्तिमय माहौल के बीच विधायक अमर अग्रवाल ने मां काली का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मां काली शक्ति, साहस और बुराई पर अच्छाई की विजय की प्रतीक हैं। उनकी कृपा से सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहे।उन्होंने प्रार्थना की कि मां काली का आशीर्वाद समस्त बिलासपुर वासियों पर सदैव बना रहे और हर परिवार सुखी एवं खुशहाल रहे।टिकरापारा में आयोजित इस धार्मिक आयोजन में श्रद्धा और भक्ति का माहौल देखने को मिला। मां काली के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। विधायक की उपस्थिति ने आयोजन की गरिमा को और बढ़ाया।
