
बिलासपुर। देशभर में कांग्रेस पार्टी द्वारा चलाए जा रहे ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ अभियान के तहत बिलासपुर में भी पार्टी ने जनजागरण की मुहिम तेज कर दी है। इसी कड़ी में शहर के विभिन्न वार्डों में जन चौपाल लगाकर आम नागरिकों और पार्टी कार्यकर्ताओं को मतदाता सूची के प्रति जागरूक किया जा रहा है। इसी क्रम में आज हटरी चौक, जूना बिलासपुर में कांग्रेस की ओर से जन चौपाल आयोजित की गई। इसमें बिलासपुर के पूर्व विधायक शैलेश पांडे ने आरोप लगाया कि मोदी सरकार ने बिलासपुर शहर में लगभग 90 हजार मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से कटवा दिए हैं।? जन चौपाल को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक शैलेश पांडे ने कहा कि मतदाता सूची में नामों की कटौती लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए गंभीर चिंता का विषय है। प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में होना उसका अधिकार है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे इस विषय को गंभीरता से लें और किसी भी पात्र मतदाता का नाम सूची से छूटने न दें।उन्होंने बताया कि दिसंबर माह में निर्वाचन आयोग की टीम द्वारा मतदाता सूची में नाम जोड़ने और संशोधन की प्रक्रिया के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता भी सक्रिय रूप से घर-घर पहुंचकर मतदाता सूची का सत्यापन करें। प्रत्येक कार्यकर्ता यह सुनिश्चित करे कि उसके क्षेत्र के सभी पात्र मतदाताओं के नाम सूची में दर्ज हैं या नहीं। जिन लोगों के नाम छूट गए हैं, उन्हें नाम जुड़वाने की प्रक्रिया की जानकारी देकर सहयोग करें।शहर अध्यक्ष सुधांशु मिश्रा ने कार्यकर्ताओं को दिए निर्देशकांग्रेस शहर अध्यक्ष सुधांशु मिश्रा ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि मतदाता सूची की जांच की शुरुआत अपने घर से करें। सबसे पहले परिवार के सभी सदस्यों के नाम देखें, इसके बाद पड़ोसियों, मोहल्ले और फिर पूरे वार्ड की मतदाता सूची का सत्यापन करें।उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को किसी भी प्रकार का भेदभाव नहीं करना है। चाहे मतदाता कांग्रेस समर्थक हो या भाजपा समर्थक, यदि उसका नाम गलती से कट गया है तो उसका नाम दोबारा जुड़वाने में सहयोग करना चाहिए। कांग्रेस की विचारधारा लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा करना है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से अपने-अपने वार्ड में नियमित बैठकें करने और प्रतिदिन इस अभियान को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।इस अवसर पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विजय पांडे एवं पार्षद भरत कशयप ने भी अपने-अपने विचार व्यक्त किये और पार्टी कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी शोपीअभी से शुरू करें आगामी चुनाव की तैयारीजन चौपाल में कार्यकर्ताओं से आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भी अभी से सक्रिय होने की अपील की गई। नेताओं ने कहा कि संगठन को मजबूत बनाने के साथ-साथ प्रत्येक मतदाता तक पहुंचना जरूरी है। मतदाता सूची में किसी भी पात्र व्यक्ति का नाम छूटने न पाए, इसके लिए सभी कार्यकर्ता पूरी जिम्मेदारी के साथ काम करें।इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता विजय पांडे, नगर निगम विपक्ष के नेता पार्षद भरत कश्यप मंडल अध्यक्ष राहुल वाधवानी, महिला कांग्रेस अध्यक्ष सहित पार्टी के पदाधिकारी, वरिष्ठ नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
