
बिलासपुर। किसानों का सम्मान और उनकी खुशहाली ही छत्तीसगढ़ की समृद्धि की पहचान है। इसी भावना के साथ आज तिफरा-परसदा कृषि उपज मंडी में धान खरीदी केंद्र के शुभारंभ किया महापौर पूजा विधानी ने कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, किसानों एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई।
इस अवसर पर नगर निगम एल्डरमेन ज्ञानचंद कौशिक एवं नरेश कौशिक सहित बड़ी संख्या में किसान और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। धान खरीदी केंद्र शुरू होने से क्षेत्र के किसानों में खुशी और उत्साह का माहौल देखने को मिला।
कार्यक्रम के दौरान किसानों के हित, उनकी मेहनत और कृषि क्षेत्र के महत्व पर जोर दिया गया। धान खरीदी केंद्र किसानों के लिए एक महत्वपूर्ण व्यवस्था है, जहां वे अपनी मेहनत से उपजाई गई फसल का विक्रय कर सकेंगे।
किसानों के परिश्रम से ही प्रदेश की अर्थव्यवस्था मजबूत होती है। अन्नदाता का सम्मान, उनकी मेहनत का उचित मूल्य और उनके हितों की रक्षा करना हम सभी की जिम्मेदारी है।
किसानों का मान, छत्तीसगढ़ की शान।
