
।। हरेमाधव दयाल की दया ।।
आप सभी को सूचित करते हुए अत्यन्त हर्ष हो रहा कि जीवनमुक्त सांई ईश्वरशाह साहिब जी का पावन प्राकट्य दिवस 18 नवम्बर बुधवार को 11 बजे से माधव नगर कटनी में पूर्ण श्रद्धा भाव भक्ति से मनाया जा रहा है
जिन परम जीवनमुक्त सतगुरू ने असंख्य हृदयों को भक्ति, आत्म जागृति और जीवन का नया अर्थ दिया,
उनकी परम कृपा के प्रति अपनी कृतज्ञता अर्पित करने, सतगुरु प्रेम एवं भक्ति के रंग में सराबोर होने का पावन पर्व
हरेमाधव प्राकट्य दिवस
18 नवम्बर 2026 , प्रातः 11 बजे से
स्थानः- हरेमाधव सत्संग स्थल,
माधवनगर, कटनी में
हरेमाधव सतगुरु जी की परउपकारी पावन लीलाओं के श्री दर्शन चलचित्र एल ई डी माध्यम से होंगे एवं सतगुरु अमृत वचनों की वर्षा का लाभ हम सभी को प्राप्त होंगे हम सभी जीवनमुक्त सतगुरु जी के पावन दर्शन का लाभ प्राप्त कर मानव जीवन सफल बनाएं …
पूरण संतों का प्राकट्य जीव कल्याण के लिए होता है , परमार्थ पथ के भास्कर हरेमाधव नाम का अलख जगा अन्तर्मानस के अंधकार को मिटाने के लिए माधवनगर की धरा पर सर्व आत्माओं को सांझा सद्रुपदेश देने एवं काल की कैद में फंसी जीवात्माओं को उबारने संवारने भजन सिमरन की कमाई वाले पारब्रम्ह हरिराया सतगुरु सांई ईश्वरशाह साहिब जी का जन्म प्राकट्य 18 नवम्बर 1975 (कार्तिक पूर्णिमा के दिन) रात्रि 12:48 माधवनगर में पूज्य गुरुमाता हेमादेवी परम आदरणीय दादा श्री ताराचन्द साहब जी के घर हुआ।
हरेमाधव सर्वकला समरथ सच्चे पातशाह सतगुरु बाबा नाराणशाह साहिब जी के मुखारबिंद से फरमाए पूर्ण नाम “ईश्वर” जिन्हें आज हम सभी परमत्वमय जीवनमुक्त सतगुरु सांई ईश्वरशाह साहिब जी के नाम से जानते हैं। आपजी में एक अलौकिक आकर्षण शक्ति जन्मकाल से है जिससे प्रत्येक प्रभावित हुए बिना नहीं रह पाता, आपके पावन श्रीदर्शन से शीतलता की अनुभूति का अनुभव सभी को होता है। आपजी प्रतिपल सतगुरु शबद नाम के रंग में रंगे रहते, नाम ही आपका भोजन, नाम ही जल रहता- “सतगुरु नाम मेरी इको बुख, सतगुरु चरणां वल मेरा रुख” सतपुरुखों का आहार-नीर शबद नाम भक्ति ही होता है। वे तन के आहार बिना रह सकते हैं, पर मन आतम के आहार के बिना वे नहीं रह पाते, पूरण सतपुरुखों का जीवन जन्मकाल से ही परमसत्ता की दिव्यता से भरपूर होता है। आपजी उदार, निर्मल, विशाल हृदय के स्वामी सब पर समत्व भाव से एक नूर के भेद प्रदान कर अनेकता से निकाल परम पुरुख की एकता में मिलाते हैं। सुपात्र शिष्य गुरुमुख साधक अपने अन्दर के अंधकार का नाश कर गफलत की नींद से जागकर परम प्रकाश को पाते हैं और एकस की परम सत्ता से समाहित हो जाते हैं, पूरा गुरु पूरा दाता होता है उनके अमृत प्रसाद से पूर्णता की प्राप्ति होती है।
हरेमाधव नाम का अलख जगा हम गफलत की नींद में बेहोश जीवों में नवचेतना का नवसंचार करने वाले हरिराया सतगुरु सांई ईश्वरशाह साहिब जी का जन्म प्राकट्य मानवता के लिए वरदान है। पारब्रम्ह की अंशी आत्माओं को आध्यात्मिक बन्दगी नाम अभ्यास की युक्ति प्रदान कर परमात्म पथ सहज सरल कर आत्मीय उद्धार के वास्ते नित्य नवीन रुपों में नित्य अवतारों का प्राकट्य जन्म होता है। वर्तमान में हाजिरां हुजूर सतगुरु सांई ईश्वरशाह साहिब जी हरेमाधव सत्संग के माध्यम से जीवात्माओं को आन्तरिक भक्ति के भेद खुले रुप में दे रहे, सुपात्र आत्माएँ उसका लाभ उठा अपना मानव जीवन संवार रहीं हैं, आपजी उदार विशाल हृदय के स्वामी सब पर समत्व भाव से एकह नूर के भेद प्रकट करते हैं।
जब जीवनमुक्त सतगुरु जीव जगत में प्रकट हुए तो वे अनन्त उपकारी लीलाएँ रच जीवात्माओं की सार सम्भाल कर उन्हें यथार्थ सत् गुरुमत के मार्ग पर अग्रसर करते हैं यह उनका परम करुणामय वात्सल्यपूर्ण विरद है, पूरण पातशाहियों सतगुरु बाबा माधवशाह साहिब जी, सतगुरु बाबा नारायणशाह साहिब जी ने अनेक जीवात्माओं पर रहमतों, मेहर उपकारों को बरसाया जिन्हें हाजिरां हुजूर सतगुरु सांई ईश्वरशाह साहिब जी तपलोक में बैठ भजन दिव्य दृष्ट से निहार प्रकाशमय कर रहे हैं। आज भी ऐसी मेहर उपकारी लीलाएँ प्रत्यक्ष हुजूरी में अनवरत बरसती हैं, पूरण संतों के रुप में पारब्रम्ह परमेश्वर स्वयं धरा पर आते हैं।
