
–
251 किलो लापसी का लगाया भोगभीलवाड़ा। हरि शेवा उदासीन आश्रम सनातन मंदिर में गोपाष्टमी का पर्व श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ मनाया गया। महामंडलेश्वर स्वामी हंसराम उदासीन के सानिध्य में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ गौमाता का विधिवत पूजन-अर्चन कर आरती की गई। इस अवसर पर गौमाता को 251 किलो लापसी एवं फल का प्रसाद अर्पित कर खिलाया गया।कार्यक्रम में आचार्य पंडित रोशन शास्त्री सहित पं. हरिप्रसाद उपाध्याय, शम्भूलाल शर्मा, हरिओम पाण्डे, लवकुश पाण्डे एवं मनमोहन शर्मा ने विधि-विधान से पूजन संपन्न करवाया। इस अवसर पर महामंडलेश्वर स्वामी हंसराम उदासीन ने कहा कि सनातन धर्म में कार्तिक मास को अत्यंत पवित्र एवं पुण्यदायी माना गया है। इस माह में अनेक धार्मिक पर्व एवं त्योहार मनाए जाते हैं। कार्तिक शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को गोपाष्टमी का पर्व मनाया जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार इसी दिन भगवान श्रीकृष्ण ने गौचारण लीला का शुभारंभ किया था। तभी से इस तिथि को गोपाष्टमी पर्व के रूप में मनाने की परंपरा चली आ रही है। स्वामी जी ने कहा कि प्रत्येक मनुष्य को अपने दैनिक जीवन में नित्य गौसेवा के लिए समय निकालना चाहिए। गौमाता की सेवा, संरक्षण एवं संवर्धन हमारी सनातन संस्कृति का अभिन्न अंग है। गौसेवा केवल धार्मिक कर्तव्य ही नहीं, बल्कि मानव जीवन में पुण्य, करुणा और संस्कारों को विकसित करने का माध्यम भी है। प्रत्येक व्यक्ति को अपनी सामर्थ्य के अनुसार प्रतिदिन गौसेवा एवं गौमाता के संरक्षण में योगदान देना चाहिए।इस अवसर पर संत मयाराम, संत राजाराम, संत गोविन्द राम, संत केशव राम, बालक मिहिर, आश्रम सचिव हेमंत वच्छानी, पल्लवी वच्छानी, गोपाल नानकानी, सुनीता नानकानी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
