
बिलासपुर / चक्करभाटा :- इंसान की असली पहचान उसकी दौलत से नहीं, बल्कि उसके अच्छे कर्मों और समाज के प्रति समर्पण से होती है।समाजसेवी स्वर्गीय श्री किशोर आडवानी जी ने अपने जीवनकाल में सेवा, सहयोग और इंसानियत की जो मिसाल पेश की थी, उसका एहसास आज भी लोगों के दिलों में जिंदा है। उनके द्वारा किए गए नेक कार्य आज भी जरूरतमंदों के लिए उम्मीद और सहारा बने हुए हैं। इसका एक भावुक कर देने वाला उदाहरण हाल ही में सामने आया।दरअसल, आज सुबह जब स्वर्गीय किशोर आडवानी जी के सुपुत्र दरबार साहिब में मौजूद थे, तभी उनके एक पुराने शुभचिंतक उनसे मिलने पहुंचे। उन्होंने बड़े उत्साह और आत्मीयता के साथ उन्हें गले लगाया और भावुक होकर कहा कि कल वे उनके पिताजी को बहुत याद कर रहे थे।इसके बाद उन्होंने जो बात बताई, उसे सुनकर हर कोई भावुक हो गया। शुभचिंतक ने कहा, “आपके पापा की वजह से कल हम बाइज्जत बरी हो गए। इस मुश्किल घड़ी में आपके पिताजी ने हमारा बहुत साथ दिया था। शुरुआत से ही वे हमारे साथ खड़े रहे और हमारे लिए उन्होंने बहुत कुछ किया। आज अगर वे हमारे बीच होते, तो हमसे भी ज्यादा खुशी उन्हें होती।”उनकी इन बातों ने स्वर्गीय किशोर आडवानी जी के परिवार को एक बार फिर उनके सेवाभाव और समाज के प्रति समर्पण की याद दिला दी। उनके सुपुत्र के लिए यह पल गर्व के साथ-साथ भावुक कर देने वाला भी था।निधन के बाद भी जिंदा रहते हैं इंसान के अच्छे कर्मसच है कि इंसान अपने जीवन में कितना भी पैसा, गाड़ी और बंगला क्यों न कमा ले, लेकिन इस संसार से विदा होने के बाद उसे उसकी दौलत से नहीं, बल्कि उसके व्यवहार, परोपकार, इंसानियत और अच्छे कर्मों से याद किया जाता है।स्वर्गीय किशोर आडवानी जी ने अपने जीवन में जो प्रेम, विश्वास और सेवा की भावना लोगों के बीच बनाई, वह आज भी उनके परिवार के लिए सबसे बड़ी पूंजी है।उनकी जीवन यात्रा यह संदेश देती है कि इंसान चला जाता है, लेकिन उसके अच्छे कर्म, उसका सेवाभाव और लोगों के दिलों में बनाई गई जगह हमेशा अमर रहती है।सचमुच, यही होती है एक सच्चे समाजसेवी की असली पहचान।
