
आयीं आज सुबह जब मै दरबार साहिब में था, तब हमारे एक शुभचिंतक मेरे पास आये, और आकर बड़े उत्साह पूर्ण मुझसे मिलकर मुझे गले लगाकर, उन्होंने कहा:”कल हम आपके पापा को बहुत ज़्यादा याद कर रहे थे, उन्हें काफी ज़्यादा मिस कर रहे थे”फिर बड़े भावुक होकर उन्होंने बोला: *”आपके पापा की वजह से कल हम बाइज़्ज़त बरी हो गए,* आपके पापा ने ही इस मुसीबत में हमारा साथ दिया, हमारे लिए उन्होंने बहुत कुछ किया था, शुरू से वो हमारे साथ खड़े थे, आज अगर आपके पापा होते तो उन्हें हमसे ज़्यादा खुशी होती” *इतना सुनकर ही मै काफी भावुक हो गया🙏, और एक बार फिर से अपने पापा पे गर्व महसूस हुआ❤️😌* *सच में – पैसा, गाड़ी, बँगला कोई इंसान जितना कमा ले, इस संसार से जाने के बाद वह इंसान अपने व्यवहार, सेवाभाव, अच्छे कर्म और समाज के प्रति प्रेम की वजह से ही याद किया जाता है
