
रीवा -* साहित्य जब धरती पर उतरता है, तो गाँव-गाँव में रस की गंगा बहने लगती है। ऐसा ही एक अनुपम अवसर *20 नवम्बर 2026, शुक्रवार को दोपहर 12 बजे से* जवा की पावन धरा पर आने वाला है, जब *राज पैलेस जवा* में *अखिल भारतीय कवि सम्मेलन* का भव्य आयोजन होगा।यह आयोजन केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि शब्दों का महाकुम्भ होगा, जहाँ कवियों की वाणी से हास्य की फुहारें छूटेंगी, भक्ति की सरिता बहेगी और वीरता का शंखनाद गूंजेगा।कार्यक्रम के *मुख्य अतिथि* के रूप में *सिरमौर के यशस्वी विधायक श्री दिव्यराज सिंह जी* अपनी गरिमामयी उपस्थिति से इस महफिल की शोभा बढ़ाएँगे। *अध्यक्षता* की बागडोर *श्री व्ही. डी. पाण्डेय जी* के कर-कमलों में होगी। इस सम्पूर्ण आयोजन के सूत्रधार *श्री माधव प्रसाद दुबे जी, वनवासी विकास परिषद रीवा* हैं, जिनके संयोजन में यह साहित्यिक यज्ञ सम्पन्न होगा।इस अवसर पर *विशिष्ट अतिथि* के रूप में युवराज धनश्याम सिंह जी, डॉ. अनिल तिवारी जी पूर्व अध्यक्ष नगर पंचायत त्योंथर, श्रीमती माया देवी गुप्ता जी नगर पंचायत अध्यक्ष डभौरा, श्री लक्ष्मण सोनी जी वरिष्ठ भाजपा नेता एवं प्रो. वीरेन्द्र मिश्रा जी सितलहा की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी।मंच पर जब *श्री राम भदावर जी* की ओजस्वी वाणी गूंजेगी, तो श्रोताओं के हृदय में वीरता का संचार होगा। *श्री संजय सिंह बाबू जी* अपने शब्दों से श्रोताओं को भाव-विभोर करेंगे। *हास्यकवि श्री अखिलेश द्विवेदी जी* और *हास्यकवि श्री अमित शुक्ला जी* की हास्य की फुलझड़ियों से पूरा पंडाल ठहाकों से गूंज उठेगा। *डॉ. ओम प्रकाश मिश्रा जी* के छंदों में ज्ञान और अनुभव की झलक मिलेगी। *श्रीमती मीरा तिवारी जी* की मधुर वाणी में श्रृंगार और ममता का संगम होगा। वहीं *भक्तकवि श्री अभिषेक द्विवेदी जी* की भक्ति रस में डूबी वाणी श्रोताओं को भक्ति के सागर में डुबो देगी।आयोजक – व्यापार मण्डल जवा* ने समस्त साहित्य प्रेमियों, काव्य रसिकों, जनप्रतिनिधियों एवं पत्रकार बंधुओं से सादर निवेदन किया है कि इस साहित्यिक महोत्सव में पधारकर, कविता की इस गंगा में अवगाहन कर, आयोजन को सफल बनाएँ।
