
बिलासपुर। करुणा, अहिंसा, प्रेम और जीवमात्र के प्रति दया का संदेश जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से साधु वासवानी सेंटर, बिलासपुर द्वारा शाकाहार जागरूकता रैली का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन पूज्य साधु टी.एल. वासवानी जी की 147वीं जयंती एवं शाकाहार दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रमों की कड़ी में होगा।रैली 21 नवंबर, शनिवार को सुबह 8:30 बजे रामावैली स्थिति साधु वासवानी गार्डन से प्रारंभ होगी।, जो की कॉलोनी का भ्रमण कर कर वापस गार्डन पहुंच कर समाप्त होगी इस पुण्य आयोजन में पूज्य संत साईं लालदास जी का पावन सानिध्य प्राप्त होगा। रैली के माध्यम से लोगों को शाकाहार अपनाने, जीवों के प्रति संवेदनशीलता रखने तथा अहिंसा और दया को अपने जीवन में उतारने का संदेश दिया जाएगा।संस्था की प्रमुख सपना कलवानी ने सभी लोगों से अपील की है कि इस रैली में अधिक से अधिक लोग पहुंचकर शामिल होकर अपने जीवन को सफल बनाएं वह शाकाहार अपनाएं, दादा का संदेश घर-घर तक पहुंचाएं, शुद्ध आहार शाकाहार
