।। हरे माधव दयाल की दया।*

हरे माधव प्राकट्य दिवस जब अखण्ड, अगम, अनादि ‘एकस परब्रह्म’ अपनी अथाह करुणा से जीव-जगत के उद्धार का संकल्प लेते है, तब धरा पर ‘जीवनमुक्त सतगुरु’ का प्राकट्य होता है। वे किसी कर्मगति या कर्मबन्धन के अधीन नहीं होते, वे स्वं अपनी मौज से देह रूप में प्रकट होकर, कालखण्ड के मध्य अकाट्य ब्रह्म लीलाएँ वर्ताते हैं। जीवनमुक्त सतगुरु का प्राकट्य काल माया में सोई आत्माओं के लिए जागरण का उत्सव है। जब हम सारे संशयों को त्यागकर, जीवनमुक्त सतगुरु श्रीचरणों में अपनी श्रद्धा व प्रेमाभगति को अटल करते हैं, तब उनकी ‘कृपा केवलम्’ से हमें भी अपने मूल, परम तत्व में लीन होने का सौभाग्य प्राप्त होता है।जीवन-मुक्त सतगुरु नित्य निरन्तर कृपा संगम का प्राकट्य जीव अन्तर के विकारों मोह द्वेष को संजीवन नाम रस से निर्मल करने हेतु होता है । उनकी अनिर्वचनीय करुणा, दिव्य वाणी और ब्रह्म-वचन की सूक्ष्म शक्ति चित्त में प्रेम, भक्ति, आनन्द और परम प्रज्ञा के अंकुर जगा देती है। ऐसे जीवनमुक्त सतगुरु बाबा ईश्वरशाह साहिब जी का प्राकट्य का उत्सव मात्र नहीं समस्त रचना हेतु दिव्य आनन्द प्रवाह और आदि से अनादि तक अमूल्य कल्याण की वर्षा है।आज बुधवार , 18 नवम्बर को हरेमाधव सतगुरु सांई ईश्वरशाह साहिब जी का प्राकट्य दिवस हरेमाधव दरबार साहिब में पूर्ण श्रद्धा भाव भक्ति से मनाया गया हरे माधव दरबार साहिब में देश के अनेक नगरों से श्रद्धालु पधारे , जिनके आवास एवं आहार की व्यवस्था हरेमाधव परमार्थ सत्संग समिति माधवनगर कटनी द्वारा की गई ।प्रातः हरेमाधव दरबार साहिब से भव्य शोभायात्रा शुरू हुई जिसमें पुष्प सुसज्जित रथ पर विराजमान सतगुरु जी सभी पर अपनी कृपा बरसाते रहे। सबसे पहले समिति के पदाधिकारी ईश्वरनादम पथक ने संगीतमय प्रस्तुतियाँ दीं तत्पश्चात विभिन्न प्रदेशों की पारम्परिक वेशभूषा में नृत्य प्रस्तुत किया। शोभायात्रा बाबा माधवशाह चिकित्सालय के सामने सुसज्जित स्थल पर पहुँची।हरेमाधव सत्संग की शुरुआत हरेमाधव सद्ग्रंथ वाणी अरदास “मेरे सतगुरु हम शरण तेरी आए..” के साथ हुई, इसके बाद चरण वन्दना-अजन्मे का प्राकट्य भया…., नमन-शाहो के शाह आये…… हरेमाधव भजन राग, हरेमाधव सद्ग्रंथ वाणियां “हम तो चले माधव लोक…… मोहे मिलो गुरु सतगुरु पुरा… माधव सिमर गुरु नाम आराधना आए प्रकटे संत दयाल. गायन उसके के साथ उनके अर्थ, महिमा का बखान किया गया, एलईडी पर हुजूर सतगुरु साहिबान जी के बाल्यकाल की वीडियो प्रस्तुति, आप साहिबान जी बचपन से ही अद्भुत प्रतिभा के धनी, आप जी मनमोहक वाणी से बुरी प्रवृत्ति वालों को अच्छा बनाने वाले वचन समझाते, आप साहिबान जी की आंखें एवं मस्तक पर दिव्य अलौकिक मस्ती, चेहरे पर अलौकिक तेज की चमक थी, पर वे असाधारण तेजस्वी थे। आप जब भजन सिमरन की अडोल अवस्था में रहते तब आपको देह की सुध नहीं रहती, आप सेवा में कभी विलम्ब से नहीं पहुंचते सेवा में तन की मलीनता को नजर अंदाज कर पूर्ण समर्पित भाव से सेवारत रहते कोई टोकता या कहता तो आप कहते कि सेवा से तन मैला नहीं होता उज्जवल होता है।आप जी का नितनेम रहता कि प्रभातीवेले में उठ साधसंगत सेवा दरबार साहिब सफाई सेवा कर साधसंगत की चाय बना भजन सिमरन में कुण्डली चक्रो को जागृत कर आध्यात्मिक कमाई करते परम खुमारी में हुए भजन कीर्तन में सेवा प्रदान करते फिर पारिवारिक कर्तव्य दायित्वों को निभाते आपजी की शिक्षाप्रद बाल्य लीलाओं को देख संगतें भाव विभोर हो श्रद्धा से नतमस्तक हो गई ।हरे माधव जब पूरण हरिराया सतगुरु जीव जगत में प्रकट हुए तो वे अनन्त उपकारी लीलाएँ रच जीवात्माओं की सारसम्भाल कर उन्हें यथार्थ सत् गुरुमत के मार्ग पर अग्रसर करते हैं यह उनका परम करुणामय वात्सल्यपूर्ण विरद है, पूरण सतगुरु पातशाहियों ने अनेक जीवात्माओं पर रहमतों, मेहर उपकारों को बरसाया जिन्हें हाजिरां हुजूर सतगुरु सांई ईश्वरशाह साहिब जी तपलोक में बैठ भजन दिव्य दृष्ट से निहार प्रकाशमय कर रहे हैं। आज भी ऐसी मेहर उपकारी लीलाएँ प्रत्यक्ष हुजूरी में अनवरत बरसती हैं, पूरण संतों के रुप में पारब्रम्ह परमेश्वर स्वयं धरा पर आते हैं।हरेमाधव नाम का अलख जगा हम गफलत की नींद में बेहोश जीवों में नवचेतना का नवसंचार करने वाले हरिराया सतगुरु सांई ईश्वरशाह साहिब जी का जन्म प्राकट्य मानवता के लिए वरदान है। पारब्रम्ह की अंशी आत्माओं को आध्यात्मिक बन्दगी नाम अभ्यास की युक्ति प्रदान कर परमात्म पथ सहज सरल कर आत्मीय उद्धार के वास्ते नित्य नवीन रुपों में नित्य अवतारों का प्राकट्य जन्म होता है। वर्तमान में हाजिरां हुजूर सतगुरु सांई ईश्वरशाह साहिब जी हरेमाधव सत्संग के माध्यम से जीवात्माओं को आन्तरिक भक्ति के भेद खुले रुप में दे रहे, सुपात्र आत्माएँ उसका लाभ उठा अपना मानव जीवन संवार रहीं हैं, आपजी उदार विशाल हृदय के स्वामी सब पर समत्व भाव से एकह नूर के भेद प्रकट करते हैं। हरेमाधव रुहानी बालसंस्कार के बच्चों ने बहुत ही मनमोहक प्रस्तुतियाँ दीं , सतगुरु साहिबान जी के पवित्र भजन के श्रीमुख से अमृतवर्षा हुई जिसमें आपने जीवनमुक्त सतगुरु की महिमा, अमृत नाम के सिमरन ध्यान से लाभों का वर्णन किया हरेमाधव परमार्थ सत्संग समिति ने सतगुरु साहिबान जी के प्राकट्य दिवस का केक काटा। उसके बाद गुरु परिवार का केक तत्पश्चात कई सतगुरु सेवकों और भक्तों ने भी केक काटा और प्राकट्य दिवस का उत्सव श्रद्धा भाव भक्ति से मनाया। हरेमाधव भजन राग सद् ग्रंथ वाणियों का गायन रात्रि तक निरन्तर जारी रहा। संगतें भजनों पर थिरकते हुए झूमती रहीं आज हमारे आराध्य सतगुरु का प्राकट्य दिवस मनाया जा रहा है पूरा वातावरण खुशियों से भरा हुआ अन्त में सभी संगतों ने सतगुरु जी से आशीर्वाद प्राप्त कर हरेमाधव ब्रह्मभोज से मुख पवित्र किया।बाबा माधवशाह चिकित्साल्य में नि: शुल्क चिकित्सा शिविर में सेकड़ो जरुरतमंदों को चिकित्सा परामर्श एवं उपलब्ध दवाइयां भी प्रदान किया सुभाष चौक एवं गुरुनानक मार्केट में आम भंडारा दोपहर से रात्रि तक निरन्तर जारी रहा हजारों ने भंडारा प्रसाद से मुख पवित्र किया।।
