
राजू वासवानी जी,
विगत कुछ दिनों पूर्व आपने एक न्यूज़ के माध्यम से सेवा पथ की नीतियों पर सवाल उठाए थे। आपने शादीशुदा जीवन में तलाक के बाद दोबारा विवाह करने जैसे विषयों पर भी विरोध जताया था।
लेकिन अब सवाल यह उठता है कि आप एक पहल और संस्था की खुलकर तारीफ कर रहे हैं। जानकारी यह भी मिल रही है कि आपको यात्रा के दौरान ऐसी सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाती हैं।
यदि आप वास्तव में निष्पक्ष पत्रकारिता करते हैं और सच्चाई के साथ खड़े हैं, तो कुछ सवालों के जवाब भी दीजिए।
- आज तक आपने कटोरा तालाब पंचायत की नीतियों का खुलकर विरोध क्यों नहीं किया?
- पूज्य छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत की नीतियों पर आपने कभी सवाल क्यों नहीं उठाए? बल्कि हमेशा उनके पक्ष में खबरें चलाते नजर आए। क्या पत्रकारिता का यही निष्पक्ष स्वरूप है?
- आपने सिर्फ सेवा पथ के विषय को ही इतना प्रमुखता से क्यों उठाया? क्या अन्य संस्थाओं और पंचायतों की गलत नीतियों पर सवाल उठाना आपकी जिम्मेदारी नहीं है?
अब बात करते हैं कटोरा तालाब पंचायत की।
आपकी दुकान के सामने ही कुलदेवी मां हिंगलाज मंदिर का निर्माण हो रहा है। आज इस विषय को लगभग दो वर्ष हो चुके हैं। क्या आपने कभी इस मामले में महेश दरयानी जी से सवाल पूछे? क्या आपने कभी मंदिर निर्माण की स्थिति और उसमें हो रही देरी को लेकर कोई निष्पक्ष खबर चलाई?
बल्कि आप मीडिया के माध्यम से लोगों से सहयोग राशि देने की अपील करते रहे। आखिर किस आधार पर और किसकी जिम्मेदारी पर आप ऐसा करते रहे?
राजू जी, पत्रकारिता किसी एक संस्था, व्यक्ति या संगठन के पक्ष में खड़े होने का नाम नहीं है। पत्रकारिता का असली धर्म है कि जहां गलत हो, वहां सवाल उठाए जाएं, चाहे वह अपना हो या पराया।
यदि आप सेवा पथ की नीतियों पर सवाल उठा सकते हैं, तो दूसरी पंचायतों और संस्थाओं से भी सवाल पूछने का साहस दिखाइए।
क्योंकि निष्पक्ष पत्रकारिता वही है, जिसमें सवाल सब से हों और जवाबदेही भी सबकी हो।
आपका अपना,
शंकरलाल वरनदानी
