
बिलासपुर। पुलिस ग्राउंड बिलासपुर में जन्मदिवस की पूर्व संध्या पर आयोजित भव्य संगीत समारोह का माहौल उस समय और भी खास हो गया, जब प्रदेश के उप मुख्यमंत्री, अरुण साव को मंत्रिमंडल के सम्माननीय साथियों, विधायकगण एवं जनप्रतिनिधियों ने आत्मीयता के साथ पहुंचकर जन्मदिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।इस अवसर पर विजय शर्मा, राजेश अग्रवाल, टंकराम वर्मा, अमर अग्रवाल , धर्मजीत सिंह बिलासपुर कि महापौर पूजा विधानी
एवं धरमलाल कौशिक सहित अन्य जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति ने समारोह की गरिमा बढ़ाई। सभी ने आत्मीय मुलाकात कर शुभकामनाएं दीं और अपने स्नेह एवं अपनत्व का परिचय दिया।जन्मदिवस की पूर्व संध्या पर मिले इस विशेष सम्मान, स्नेह और आशीर्वाद से अभिभूत होकर उन्होंने सभी अतिथियों एवं शुभचिंतकों के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि आप सभी का प्रेम, विश्वास और अपनापन उनके लिए बेहद खास है। यह स्नेह और आशीर्वाद जीवन की अनमोल पूंजी है।संगीतमय माहौल, आत्मीय मुलाकातों और शुभकामनाओं से सजी यह शाम जन्मदिवस के यादगार पलों में शामिल हो गई।
