
बिलासपुर :- रतनपुर। जन्मदिवस के पावन अवसर पर मां महामाया की पवित्र नगरी रतनपुर स्थित महामाया मंदिर में सपत्नीक पहुंचकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और माता रानी के चरणों में शीश नवाकर आशीर्वाद प्राप्त किया।इस अवसर पर उन्होंने मां महामाया से समस्त प्रदेशवासियों की खुशहाली, उत्तम स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि और कल्याण की कामना की। साथ ही प्रार्थना की कि मां महामाया का आशीर्वाद सदैव प्रदेशवासियों पर बना रहे और छत्तीसगढ़ विकास एवं प्रगति के पथ पर निरंतर आगे बढ़ता रहे।जन्मदिवस के अवसर पर धार्मिक आस्था और श्रद्धा के साथ मां महामाया के दरबार में मत्था टेककर उन्होंने प्रदेश की सुख-शांति और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उनके लिए यह अवसर माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त करने और जनकल्याण की मंगलकामना करने का विशेष पल रहा।
