
*कौशिक बोले – गौरा-गौरी पूजा छत्तीसगढ़ की आस्था, संस्कृति और परंपरा का प्रतीक है, यही हमारी पहचान है*टिकैतपेंड्री (बिल्हा), 24 नवंबर 2026। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं बिल्हा विधायक श्री धरमलाल कौशिक ने बिल्हा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम टिकैतपेंड्री में आयोजित पारंपरिक गौरा-गौरी पूजा कार्यक्रम में शामिल होकर विधिवत पूजा-अर्चना की तथा क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। गौरा-गौरी पूजा छत्तीसगढ़ की आस्था, संस्कृति और परंपरा का प्रतीक है। इस पावन अवसर पर ग्रामीणों से मिलकर श्री कौशिक ने सभी के सुख, शांति और समृद्धि के लिए प्रार्थना की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण, महिलाएं, युवा और बुजुर्ग उपस्थित रहे। पूरे गांव में भक्ति और उत्साह का माहौल देखने को मिला। महिलाओं ने पारंपरिक गीतों और रीति-रिवाजों के साथ गौरा-गौरी की पूजा की।इस अवसर पर श्री कौशिक ने कहा कि गौरा-गौरी पूजा केवल एक पर्व नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति, हमारी जड़ों और हमारी आस्था का जीवंत प्रतीक है। यह पर्व हमें परिवार, समाज और प्रकृति के प्रति कर्तव्य का बोध कराता है। छत्तीसगढ़ की माटी में बसे ये पर्व हमारी पहचान हैं, इन्हें सहेजकर रखना हम सबकी जिम्मेदारी है।उन्होंने कहा कि हमारी सरकार छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति, लोक पर्व और परंपराओं के संरक्षण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। गाँव-गाँव में ऐसे आयोजनों से आपसी प्रेम, भाईचारा और एकता मजबूत होती है। श्री कौशिक ने ग्रामीणों से संवाद करते हुए क्षेत्र के विकास कार्यों की भी चर्चा की और कहा कि बिल्हा विधानसभा के प्रत्येक गांव में विकास की रोशनी पहुँचाना ही उनका संकल्प है। अंत में उन्होंने सभी क्षेत्रवासियों को गौरा-गौरी पूजा की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं और गौरा-गौरी माता से सबके जीवन में सुख, शांति और समृद्धि की प्रार्थना की।
