
*कौशिक बोले – गाँव से लेकर नगर तक विकास पहुँचाना ही हमारा संकल्प है, बिल्हा विधानसभा बनेगी विकास का मॉडल*बिल्हा / सरगांव, 24 नवंबर 2026। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं बिल्हा विधायक श्री धरमलाल कौशिक के प्रयासों से बिल्हा विधानसभा क्षेत्र को विकास कार्यों की बड़ी सौगात मिली है। ग्राम पंचायत टिकैत, मोंहदी और नगर पंचायत सरगांव में आयोजित भूमिपूजन एवं लोकार्पण समारोहों में कुल ₹56 करोड़ 57 लाख 69 हजार के विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया गया।पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं बिल्हा विधायक श्री धरमलाल कौशिक ने बिल्हा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत टिकैतपेंड्री एवं ग्राम पंचायत मोहंदी में कुल ₹87 लाख के विभिन्न विकास एवं निर्माण कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया। इसमें ग्राम टिकैतपेंड्री में ₹26 लाख की लागत से सामुदायिक भवन (सतनामी समाज), मुक्तिधाम, महामाया मंदिर में रंगमंच तथा रंगमंच एवं किचन शेड सहित विभिन्न निर्माण कार्य शामिल हैं। वहीं ग्राम मोहंदी में ₹61 लाख की लागत के विभिन्न निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया गया। इन कार्यों के पूर्ण होने से ग्रामीणों को सामाजिक, धार्मिक और सामुदायिक आयोजनों के लिए बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।इसके साथ ही लोक निर्माण विभाग (PWD) द्वारा स्वीकृत ₹4 करोड़ 50 लाख की लागत से 2.50 किलोमीटर लंबे मोहदा-लुकाउकापा सड़क मार्ग का भी भूमिपूजन किया गया। इस सड़क के बनने से मोहदा, लुकाउकापा सहित आसपास के दर्जनों गांवों के लोगों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी। किसानों को अपनी उपज मंडी तक ले जाने में आसानी होगी, बच्चों को स्कूल जाने में सहूलियत होगी और ग्रामीणों को स्वास्थ्य सुविधाओं तक जल्द पहुंच मिलेगी।*नगर पंचायत सरगांव में भी विकास की बड़ी सौगात*इसी क्रम में नगर पंचायत सरगांव के बस स्टैंड परिसर में आयोजित भूमिपूजन एवं लोकार्पण समारोह में श्री कौशिक मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर नगर पंचायत के अंतर्गत ₹5 करोड़ 12 लाख 18 हजार की लागत से स्वीकृत विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं ₹1 करोड़ 44 लाख 23 हजार की लागत से पूर्ण हुए कार्यों का लोकार्पण किया गया। वहीं लोक निर्माण विभाग के अंतर्गत ₹44 करोड़ 64 लाख 28 हजार की लागत से सल्फा-मोतिमपुर-घूमा-अमलडीहा मार्ग के 22.50 किलोमीटर लंबे सड़क चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण कार्य का भी भूमिपूजन किया गया। इन विकास कार्यों से क्षेत्र में आवागमन की सुविधा बेहतर होगी तथा सड़क, नाली, पुलिया एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं का विस्तार होगा। सरगांव के लोगों को अब बस स्टैंड, बाजार और आसपास के गांवों तक आने-जाने में बड़ी राहत मिलेगी।इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष श्री परमानंद साहू जी, उपाध्यक्ष श्रीमती पूजा कमल कौशिक जी, भाजपा जिला महामंत्री श्री कैलाश सिंह ठाकुर जी, मंडल अध्यक्ष श्री पोषण यादव जी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्री नरेंद्र शर्मा जी एवं श्री राजेश त्रिवेदी जी, जिला पंचायत सभापति श्रीमती अंबालिका साहू जी, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती दीपिका चंद्रशेखर कौशिक जी, सभापति श्री मनीष साहू जी एवं प्रदेश मंत्री अल्पसंख्यक मोर्चा श्री रणजीत सिंह हूरा जी सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं भाजपा पदाधिकारी उपस्थित रहे।इस अवसर पर श्री धरमलाल कौशिक ने कहा कि हमारा निरंतर प्रयास है कि ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार हो तथा विकास कार्यों का लाभ समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचे। सड़क, पानी, बिजली, शिक्षा, स्वास्थ्य और सामुदायिक भवन जैसी मूलभूत सुविधाएं हर गांव तक पहुंचाना हमारी प्राथमिकता है। बिल्हा विधानसभा के प्रत्येक गांव को विकास की मुख्यधारा से जोड़ना ही मेरा संकल्प है। श्री कौशिक ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन और माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में विकास की नई गंगा बह रही है। डबल इंजन की सरकार गांव, गरीब, किसान, महिला और युवा सभी के कल्याण के लिए काम कर रही है। क्षेत्र के विकास और जनसुविधाओं के विस्तार के लिए हमारी सुशासन सरकार का संकल्प निरंतर जारी है। बिल्हा विधानसभा में भी आने वाले दिनों में और भी बड़े विकास कार्य स्वीकृत होंगे। उन्होंने कहा कि विकास का यह सिलसिला निरंतर जारी रहेगा और बिल्हा विधानसभा को छत्तीसगढ़ की एक आदर्श विधानसभा के रूप में विकसित किया जाएगा। अंत में श्री कौशिक ने क्षेत्रवासियों से अपील की कि वे विकास कार्यों में सहभागी बनें और अपने गांव-नगर को स्वच्छ, सुंदर और समृद्ध बनाने में योगदान दें।
