
बिलासपुर (छ.ग.)। देश के सबसे बड़े व्यापारिक संगठन कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) की बिलासपुर इकाई द्वारा इमलीपारा रोड स्थित होटल टोपाजा में भव्य दीपावली मिलन समारोह एवं बहुप्रतीक्षित क्रिकेट टूर्नामेंट ‘कैट प्रीमियर लीग (सीपीएल) सीजन-2’ के प्लेयर डिस्ट्रीब्यूशन कार्यक्रम का गरिमामय आयोजन किया गया।इस अवसर पर कैट बिलासपुर के जिला अध्यक्ष एवं नेहरू युवा केंद्र युवा कार्यक्रम एव खेल मंत्रालय भारत सरकार हीरानंद जयसिंह ने कार्यक्रम की रूपरेखा और उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए बताया कि व्यापारियों के बीच आपसी सौहार्द, एकता और खेल भावना को बढ़ावा देने के लिए इस आयोजन की नींव रखी गई है। उन्होंने विशेष रूप से कहा कि व्यवसाय की व्यस्तताओं के बीच खेलकूद और ऐसे सांस्कृतिक मिलन समारोह व्यापारिक समाज में नई ऊर्जा का संचार करते हैं। हीरानंद जयसिंह के कुशल नेतृत्व और मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम को सफल बनाने में बिलासपुर कोषाध्यक्ष आशीष अग्रवाल और संगठन महामंत्री परमजीत उपवेजा का भी विशेष योगदान एवं सक्रिय सहभागिता रही।कार्यक्रम में संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जितेंद्र गांधी, राष्ट्रीय सचिव राजू सलूजा, प्रदेश पदाधिकारी दिलीप खंडेलवाल एवं सुरेंद्र अजमानी ने भी अपने विचार साझा किए और बिलासपुर इकाई के इस प्रयास की सराहना की।सीपीएल सीजन-2 की 9 टीमें और उनके ऑनर्स:प्लेयर डिस्ट्रीब्यूशन कार्यक्रम के दौरान टूर्नामेंट में हिस्सा ले रही सभी 9 फ्रेंचाइजी टीमों के ऑनर्स ने अपने खिलाड़ियों का चयन किया, जिनका विवरण इस प्रकार है:1. कैलाश भीमनानी चैंपियंस (टीम ऑनर: कैलाश भीमनानी, संतोष भीमनानी)2. कनिष्का वॉरियर्स (टीम ऑनर: राकेश लोकचंदानी)3. जंगल बुक इको रिसॉर्ट चैंपियंस (टीम ऑनर: रिंकू पंजवानी)4. होराजी रिटेल्स प्रा. लि. टाइटंस (टीम ऑनर: डॉ. अमित पाल होरा)5. उत्तम इलेक्ट्रिकल्स सुपर किंग्स (टीम ऑनर: जय मेवलानी)6. आरएस ज्वेलर्स 11 (टीम ऑनर: राजू सलूजा)7. संजय किड्स 11 (टीम ऑनर: जय सचदेव)8. जय छत्तीसगढ़ चैंपियंस (टीम ऑनर: ओम प्रकाश दुबे, यशवंत मिश्रा)9. महामाया वॉरियर्स (टीम ऑनर: अजय हरजानी, सोनू हरजानी)आयोजन में विजेता ट्रॉफी प्रायोजक एससी बिल्डर्स तथा उपविजेता ट्रॉफी प्रायोजक टीएमटीएल (TMTL) सहित मुख्य सहयोगी डीसीटी (DCT) , आर एस ज्वेलर्स और जेडी टोयोटा , को पावरड बाय गणेश ज्वैलर्स , महेंद्र ज्वैलर्स अनमोल ज्वैलर्स, मारुति ज्वैलर्स के प्रतिनिधियों का भी आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम में संजय मित्तल प्रवीण सलूजा, प्रमोद वर्मा,राजेश सैनी, चंदन कनोडिया,मुकेश लालचंदानी , राकेश भगवानी अरविंद वर्मा, अजय भीमनानी , विक्की कोटवानी,राजेंद्र सिंह ,प्रतिज्ञा सिंह , फिरोज आलिम चुन्नी मौर्य, बिंदु सिंह कुचवाहा के साथ साथ कैट बिलासपुर परिवार के सदस्य एवं शहर के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे कार्यक्रम का समापन स्नेह भोज के साथ हुआ।हीरानंद जयसिंह कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट), बिलासपुर (छ.ग.)9827108951
