
इस कार्यक्रम में डॉ. सी. वी. रमन विश्वविद्यालय, कोटा के समाजकार्य विभाग के सहायक प्राध्यापक की अध्यक्षता में समाजकार्य विभाग के तृतीय सेमेस्टर की छात्रा कु. गुरलीन को अध्यक्ष बनाया गया। आकाश सोनी को उपाध्यक्ष, हर्षवर्धन श्रीवास को सचिव एवं प्रथम सेमेस्टर की छात्रा कु. प्रिया शर्मा को सहसचिव बनाया गया।इस कार्यक्रम में नामित सदस्यों को विभागाध्यक्ष डॉ. साधना सोम एवं सहायक प्राध्यापिका डॉ. सुषमा शर्मा तथा श्रीमती रजनी कुजूर ने बधाइयाँ दीं।इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एम. एस. ताम्बोली जी ने भी नामित सदस्यों को उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए बधाई दी।
