
रीवा। विंध्य की पावन धरा रीवा में अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद एवं राष्ट्रीय बजरंग दल के संस्थापक तथा हिंदू हित चिंतक राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. प्रवीण भाई तोगड़िया के आगमन पर व्यापारी जगत में उत्साह का माहौल रहा। इस अवसर पर विंध्य व्यापारी महासंघ, रीवा द्वारा व्यापारी संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में डॉ. प्रवीण भाई तोगड़िया का आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। विंध्य व्यापारी महासंघ के अध्यक्ष नरेश काली ने जानकारी दी व्यापारियों के साथ संवाद हुआ तथा व्यापारी समाज की भूमिका, सामाजिक एकता, संगठन की शक्ति और समाज के विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श किया गया।कार्यक्रम का आयोजन विंध्य व्यापारी महासंघ, रीवा द्वारा किया गया। आयोजन का उद्देश्य व्यापारी समाज को एक मंच पर लाकर आपसी समन्वय, एकता एवं सामाजिक सहभागिता को मजबूत करना रहा।कार्यक्रम के माध्यम से विंध्य व्यापारी महासंघ ने व्यापारी समाज की एकजुटता और सामाजिक सरोकारों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। कार्यक्रम में शामिल होने वाले अध्यक्ष नरेश काली,अजय माधवानी,हुकूमत राय होतवानी,अमित ठारवानी,संदीप गुप्ता रमेश ठारवानी, विजय ठारवानी बब्बू भाई, मनीष गहोई रमेश दुबे,नंदलाल कोटवानी,गोपालपुरी किशन खिलवानी सचिन डूडानी,विनोद पठान, सुरेश पंजवानी पप्पन भाई, विजय ठारवानी विज्जू भाई,श्याम वाधवानी,मनीष आहूजा,बाबू भाई अनिल आहूजा,लेखू भाई,रवि झामवानी अमित आहूजा, जीतू पुरषवानी,सोनू गुलजारानी, जीतू रमेजा मोहित कुंजवानी
