
बिलासपुर | 28 नवंबर 2026केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री एवं बिलासपुर सांसद श्री तोखन साहू ने बिलासपुर जिले की ग्राम पंचायत भुरकुंडा में ₹72 लाख की लागत से निर्मित हाई स्कूल भवन का लोकार्पण किया।इस अवसर पर श्री साहू ने कहा कि शिक्षा के लिए बेहतर आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना ग्रामीण विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। नए हाई स्कूल भवन से क्षेत्र के विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण और सुविधाएं उपलब्ध होंगी।उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा एवं आधारभूत सुविधाओं का विस्तार और विकास कार्यों का प्रभावी क्रियान्वयन जनकल्याण के लिए आवश्यक है।
