
*
सोनसरी–सोनसरी सबरीडेरा एवं सोनसरी–मुकुंदपुर सड़क परियोजनाओं से ग्रामीण कनेक्टिविटी को मिलेगी नई मजबूती*बिलासपुर | 28 नवंबर 2026केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री एवं बिलासपुर सांसद श्री तोखन साहू ने दर्रीघाट के हाई स्कूल प्रांगण में आयोजित भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं विकास कार्यों के लोकार्पण समारोह में सहभागिता की।इस अवसर पर श्री साहू ने ₹27.01 करोड़ की लागत वाले दो महत्वपूर्ण सड़क निर्माण कार्यों का लोकार्पण किया। इनमें सोनसरी–सोनसरी सबरीडेरा मार्ग पर सरार चाला में पुलिया सहित 2.50 किलोमीटर सड़क निर्माण हेतु ₹7.96 करोड़ तथा सोनसरी–मुकुंदपुर पहुंच मार्ग के 8.075 किलोमीटर सड़क निर्माण हेतु ₹19.05 करोड़ की परियोजनाएं शामिल हैं।श्री तोखन साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के दूरदर्शी नेतृत्व और मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ में विकास की गति निरंतर तेज हो रही है। सड़कें ग्रामीण विकास की आधारशिला हैं। बेहतर सड़क संपर्क से गांवों में आवागमन, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और रोजगार के अवसरों को मजबूती मिलती है।उन्होंने कहा कि बिलासपुर लोकसभा क्षेत्र के प्रत्येक गांव तक विकास की पहुंच सुनिश्चित करना और ग्रामीण अंचलों में बेहतर बुनियादी सुविधाओं का विस्तार करना उनकी प्राथमिकता है।
